फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजारों की सुरक्षा के लिए टास्क फोर्स तैयार

Mon, 12 Nov 2012 12:00 PM IST
Ambala
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। दिवाली के मद्देनजर पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। सुरक्षा को लेकर पुलिस ने गंभीरता दिखाते हुए हुए त्योहार के दौरान सुरक्षा को लेकर टास्क फोर्स गठित कर दी है।
विज्ञापन

इसके तहत पुलिस की अगल-अलग कई टीमें गठित की हैं। इसमें रोड सेफ्टी आर्गेनाइजेशन से जुड़े लोगों को भी लिया गया है। ये टास्क फोर्स बाजारों में न केवल संदिग्ध लोगों पर नजर रखेंगी, बल्कि उन्हें रोककर उनका नाम, घर का पता व मोबाइल नंबर तक एक डायरी में दर्ज करेगी। इसके अलावा तमाम पार्किंग स्थलों में खड़े वाहनों की भी चेकिंग की जाएगी।
टास्क फोर्स के गठन के बाद सोमवार से ही पुलिस ने ये अभियान शुरू कर दिया है। उल्लेखनीय है कि ‘अमर उजाला’ आठ नवंबर को ‘ट्विनसिटी की सुरक्षा राम भरोसे’ समाचार प्रकाशित कर ये बताया था कि त्योहारों में सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस प्रशासन गंभीर नहीं है। बकायदा ‘अमर उजाला’ ने एक उदाहरण के तौर पर विभिन्न पार्किंग स्थलों में एक संदिग्ध बैग रखकर पुलिस को ये बताने का प्रयास किया था कि बाजारों में पुलिस कर्मी सुरक्षा को लेकर अभी तक गंभीर नहीं है और कोई व्यक्ति सार्वजनिक जगह पर कुछ भी संदिग्ध सामान रखकर चला जाए, तो उस सामान को लेकर कोई भी संज्ञान नहीं ले रहा है।
विज्ञापन

इसी पर अब संज्ञान लेते हुए जिला पुलिस प्रशासन ने तुरंत प्रभाव से बाजारों में ट्रैफिक कंट्रोल के साथ-साथ सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद करने के निर्देश दे दिए हैं। सार्वजनिक स्थलों, बस अड्डों, संवेदनशील इलाकों, मॉल्स, बसों, पार्किंग स्थलों की चेकिंग के लिए अलग-अलग टास्क फोर्स गठित की गई है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार बाजारों में चेकिंग के लिए डीसीपी अंबाला ने सख्त निर्देश दे दिए हैं। जबकि महिलाओं व युवतियों की सुरक्षा और स्नैचारों पर नजर रखने के लिए भी महिलाओं की एक अलग टीम बाजारों में भीड़ में शामिल रहकर अपनी ड्यूटी करेगी। ये व्यवस्था रविवार से ही लागू हो गई है। जिसके चलते बाजारों, पार्किं स्थलों, बस अड्डों व अन्य संवेदनशील इलाकों में चैकिंग अभियान शुरू कर दिया गया है।
एसएचओ सिटी थाना इंस्पेक्टर रामनिवास ने जानकारी देते हुए बताया कि डीसीपी के आदेशानुसार शहर भर के व्यस्त इलाकों में हर चौंक पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें