फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू का डंक, छह और बीमार

Sun, 28 Oct 2012 12:00 PM IST
Ambala
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। ट्विनसिटी में लगातार डेंगू के मामले सामने आने शुरू हो गए हैं। इसे लेकर लोगों में दहशत है, वहीं, स्वास्थ्य महकमा इस मामले में सुस्ती दिखा रहा है। अभी तक प्रापर ढंग से ट्विनसिटी में फॉगिंग नहीं हुई है। इसके चलते शनिवार को डेंगू के छह और मामले सामने आए हैं। इसमें से एक अंबाला शहर सिविल अस्पताल में बच्ची को भर्ती करवाया गया है और अन्य पांच प्राइवेट अस्पतालों और लेबोरेट्री में चिह्नित हुए हैं। इनमें रोशन लाल, नेहा, सुमित शर्मा, शालू, कुसुमलता और बच्ची कोमल शामिल हैं। अंबाला में पिछले आठ दिन में डेंगू से लोगों में खासी दहशत है, क्योंकि आए दिन एक या दो मामले सामने आ रहे हैं। इससे लोगों को डेंगू के लक्षण की शिकायत होती है और फिर जांच में मालूम चलता है कि उनके खून के प्लेटलेट्स की संख्या कम होती जा रही है और बीमार की वजह से वह उठ नहीं पाते। प्राइवेट अस्पतालों व लेबोरेट्री में इसी दहशत की वजह से बुखार होने के बाद लोग तुरंत पहुंचकर अपने प्लेटलेट्स चेक करवा रहे हैं, ताकि इस बात की पुष्टि हो सके कि उनका बुखार सामान्य है या डेंगू। अभी तक 18 डेंगू के मामले जिले में सामने आ चुके हैं और अधिकतर मरीजों का प्राइवेट अस्पतालों में इलाज चल रहा है। लोगों में पूरी तरह से दहशत का माहौल है।
विज्ञापन


सचेत हो प्रशासन
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के पूर्व प्रधान डा. डीएस गोयल बताते हैं कि रोजाना लोग अपने प्लेटलेट्स चेक करवाने पहुंच रहे हैं, क्योंकि वह इतने डरे हुए हैं कि सामान्य बुखार को भी डेंगू समझ रहे हैं। उनके अनुसार इसे लोगों की जागरूकता कही जा सकती है। मगर स्वास्थ्य महकमे को चाहिए कि वे डेंगू को लेकर सचेत हो और जरूर कदम उठाए।


सीएमओ बोले, महकमा अलर्ट
स्वास्थ्य महकमे के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. मनोज गुप्ता कहते हैं कि डेंगू को लेकर महकमा पूरी तरह से अलर्ट है। प्राइवेट अस्पतालों से भी तालमेल बिठाकर डेंगू के लक्षण वाले मरीजों के बारे में अपडेट लिया जाएगा। फॉगिंग का भी इंतजाम करवाया जा रहा है। जहां भी डेंगू का मरीज चिह्नित होता है, वहां जागरूकता और राहत के लिए टीमें भेजी जा रही है।
विज्ञापन


बच्ची को नहीं मिल रहा उपचार
सिविल अस्पताल में सुबह से डेंगू से पीड़ित बच्ची को शाम तक कोई उपचार नहीं मिल पाया है। और न ही अस्पताल के कर्मचारियों के द्वारा ब्लड उपलब्ध करवाया जा रहा है। सुबह से दो बार ब्लड़ के सैंपल लिए जा चुके हैं, लेकिन अभी तक कोई राहत नहीं मिली है। ये कहना है डेंगू लक्षण पीड़ित कोमल की मां रेनू का।
सिविल अस्पताल में उपचारधीन पटेल नगर की कोमल की मां ने बताया कि उसकी बेटी कोमल कई दिनों से बीमार है । जिसके चलते शनिवार सुबह उन्होने कोमल को शहर सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। लेकिन सुबह से ही लैबोट्ररी की नर्स ब्लड के सैंपल लेकर गई थी। उसके बाद भी अभी तक बच्ची को खून नहीं मिला। वहीं कोमल की चाची सुनीता ने बताया कि डेंगू के कारण कोमल में खून की कमी हो गई। लेकिन शाम चार बजे ब्लड़ नहीं मिल पाया था। आम जनता को जान बूझकर परेशान किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें