फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हंसराज हंस नाइट ने बांधा समा, दर्शक झूमे

Tue, 23 Oct 2012 12:00 PM IST
Ambala
विज्ञापन
विज्ञापन
मुलाना/बराड़ा। सूफी गायक हंसराज हंस ने जब स्टेज से अपना गीत ‘ऐ जो सिली सिली आउंदी ऐ हवा किते कोई रोंदा होवेगा...’ सुनाया तो दर्शक खुद को झूमने से नहीं रोकी। हंस ने सूफी गायन समेत बॉलीवुड गीतों का ऐसा रंग जमाया कि दर्शक उठकर नाचने को मजबूर हो गए। यह आयोजन दशहरा उत्सव के तहत श्री रामलीला क्लब की ओर से कराया गया था। देर रात तक चले इस कार्यक्रम में दर्शक भी जमे रहे।
विज्ञापन

दशहरे के अवसर पर प्रसिद्ध सूफी गायक हंस राज हंस ने गीत सुना दर्शकाें को मंत्र-मुग्घ कर दिया। स्टेज पर चढ़ते ही हाथ जोड़ दर्शकों के सामने श्री राम की जय करते हुए आए और लोगों ने भी इसका अभिवादन स्वीकार कर जय श्रीराम का जयघोष किया। हंस राज ने ‘दिल टोटे टोटे हो गया’, ‘नित खैर मंगा सोणया मैं तेरी, दुआ न कोई होर मंगदी...’ समेत एक-पर-एक तराने सुनाए। बॉलीवुड गीतों ने युवाओं को थिरकने को मजबूर कर दिया। देर रात तक चले इस कार्यक्रम में दर्शक देर रात तक हंसराज हंस के गीतों का आनंद उठाते रहे।
इससे पहले पत्रकारों से बातचीत करते हुए हंसराज हंस ने कहा कि सूफी गायन में काफी संभावनाएं हैं। जल्द ही उनकी कई सीडी आने वाली वाली हैं और उमीद है कि यह श्रोताओं को पसंद आएंगी। उन्होंने बताया कि वह प्रदेश व देश में अमन चैन का संदेश देते हैं। उनका बेटा युवराज हंस भी बॉलीवुड में अपनी जगह बना रहा है और कई फिल्मों में संगीत भी दिया है। इस दौरान रामलीला कमेटी बराड़ा के संस्थापक तेजेंद्र चौहान व तनवीर जाफरी सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें