फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिविर में 950 लोगों ने नि:शुल्क इलाज करवाया

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। बीपीसी जैन पब्लिक स्कूल में जैन मिलन एवं महिला जैन मिलन (ब्राह्मी) की ओर से नि:शुल्क सामान्य स्वास्थ्य चेकअप और आंखों का शिविर लगाया गया, जिसमें चिकित्सकों ने नि:शुल्क इलाज किया। शिविर में नि:शुल्क चश्में और दवाइयां भी वितरित की गईं, इसके साथ ही मरीजों का ब्लड शुगर, हीमोग्लोबिन, ईसीजी की जांच भी नि:शुल्क की गई। मिलन के महासचिव राज कुमार जैन ने बताया कि जैन मिलन पिछले 41 वर्षों से ऐसे शिविर का आयोजन कर रहा है।
विज्ञापन

शिविर में 950 लोगों ने आकर अपना नि:शुल्क इलाज करवाया। इस दौरान दीपक भाटिया ने अपनी टीम के साथ आकर मशीनों से लंग्स की जांच की। शिविर का शुभारंभ जैन मिलन के हरियाणा प्रांत महासचिव पीयूष जैन ने रिबन काटकर किया। राजकुमार जैन ने बताया कि शिविर के आयोजन में एसएस जैन सभा प्रधान अनिल जैन का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर जैन मिलन प्रधान आलोक कुमार जैन, सुगंध जैन कार्यकारी अध्यक्ष, पारस जैन संयुक्त सचिव, विपिन जैन कोषाध्यक्ष व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें