अंबाला। बलदेव नगर में एचडीएफसी के एटीएम में पैसे निकलवाने आए बरनाला गांव निवासी इंद्रजीत सिंह का शातिर युवक ने कार्ड बदलकर 95 हजार रुपये निकाल लिए। शातिर ने पहले तो मदद का झांसा दिया और धोखे से कार्ड बदल लिया था। मोबाइल पर मैसेज आने के उसे धोखाधड़ी का खुलासा हुआ।
बलदेव नगर थाना पुलिस ने बरनाला गांव निवासी इंद्रजीत सिंह की शिकायत पर अज्ञात पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। शिकायतकर्ता इंद्रजीत ने बताया कि 20 नवंबर को वह बलदेव नगर में एचडीएफसी एटीएम पर अपने डेबिट कार्ड से पैसे निकलवाने के लिए गया था।
बार-बार प्रयास करने पर पैसे नहीं निकल रहे थे। इतने में कैबिन में खड़े एक युवक ने कहा कि आपका डेबिट कार्ड खराब हो गया है। वह खुद कार्ड को चलाने के लिए बोलने लगा। विश्वास में आकर उसे अपना कार्ड दे दिया था। कार्ड न चलने पर वह एटीएम से चला गया था। थोड़ी देर बाद ही मोबाइल पर मैसेज आया कि 95 हजार रुपये की राशि खाते से कट गई है। जेब में कार्ड निकालकर देखा तो वो बदला हुआ था। संवाद