फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: छापामारकर 95 अवैध सिलिंडर किए जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। जिले में गैस सिलिंडर, पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति सामान्य है। जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक निशांत राठी ने लाेगों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की कमी की अफवाहों पर ध्यान न दें।
विज्ञापन

घबराकर अनावश्यक भंडारण न करें। उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए जिला स्तर पर एक कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जिसका हेल्पलाइन नंबर 0171-2982868 है।
किसी भी शिकायत के लिए उपभोक्ता इस नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। विभाग की टीमें फील्ड में निरंतर सक्रिय हैं। अभियान में अंबाला शहर, छावनी, साहा, बराड़ा और नारायणगढ़ सहित विभिन्न क्षेत्रों में ढाबों व दुकानों पर छापामारी कर 95 अवैध सिलिंडर जब्त किए गए हैं। निशांत राठी ने चेतावनी दी है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों और कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें