फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: मोबाइल हैक करके उड़ाए 9.39 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। दिलीपगढ़ निवासी सुखजिंदर सिंह का मोबाइल हैक करके 9.30 लाख रुपये की धोखाधड़ी हो गई। शिकायत के आधार पर साइबर थाने में मामला दर्ज किया है। सुखजिंदर ने बताया कि वो गोगामाड़ी रोड पर बिजली का सामान बेचने की दुकान करता है।
विज्ञापन

दो जनवरी को वो अपनी दुकान पर था। सुबह लगभग 10 बजे उसके मोबाइल के व्हाट्सएप नंबर पर फोन आया कि उसके खाते से पैसे कट गए हैं। तो उसने अपने मोबाइल पर आए संदेश को चेक किया। उसने देखा कि उसके पंजाब नेशनल बैंक के खाते से पांच लाख रुपये और पांच हजार रुपये कटने के काफी संदेश आए हुए हैं। वो तुरंत बैंक चला गया।
जब उसने अपने खाते की जानकारी ली तो पता चला कि उसके खाते से 30 दिसंबर को पांच लाख रुपये निकल गए हैं। इसके बाद अन्य संदेश भी आए और इसमें चार लाख रुपये निकल गए। इसी तरह अन्य 39 हजार रुपये भी निकल गए। सुखजिंदर सिंह ने कहा कि उपरोक्त पैसे उसने नहीं निकाले। किसी ने उसका मोबाइल हैक करके यह धोखाधड़ी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें