अंबाला। छावनी के 12 क्रॉस रोड निवासी मिथुन से ऑनलाइन फर्नीचर खरीदने के नाम पर 92 हजार 200 रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर संदीप रावत और सुमित सिंह पर केस दर्ज कर लिया।
मिथुन ने बताया कि 18 मार्च को ऑनलाइन फर्नीचर खरीदना चाह रहा था। मुझे अपने फेसबुक अकाउंट यानी अंबाला हेल्प पोस्ट से एक लिंक मिला और लिंक का पता लगाया। फिर दिए दो नंबर पर कॉल किया। संदीप रावत ने फोन किया और फर्नीचर की तस्वीर भेजी और सौदा तय हो गया। बताया कि वह एयरफोर्स में है। करीब 92 हजार 200 रुपये की राशि एक-एक कर उसे दे दी, लेकिन आज तक फर्नीचर नहीं पहुंचा। ठग ने कभी ट्रक इधर तो कभी रास्ते में कहीं होने की बात कहकर पैसे ऐंठता रहा।