फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: एडिट फोटो वायरल करने की धमकी देकर ठगे 15 लाख

Wed, 31 May 2023 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
नारायणगढ़। गांव बकतुआ निवासी एक युवक से ऑनलाइन तरीके से 15 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने बताया कि उसे फोन में एक अनजाने नंबर से लिंक आया था और उसे क्लिक करते ही एक माह बाद फोन हैक करने की धमकी मिली। परिवार की फोटो को गलत ढंग से एडिट कर वायरल करने के नाम पर ठग पैसे हड़पते रहे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में नारायणगढ़ के गांव बकतुआ निवासी हरदीप शर्मा ने बताया कि वह नागरिक अस्पताल नारायणगढ़ में अपरेंटिस करता है। वर्ष 2021 माह जुलाई में अंजान मोबाइल से मैसेज आया था। मैसेज में एक लिंक आया था और अनजाने में क्लिक हो गया था। एक माह के बाद उस नंबर से फोन आने शुरू हो गए कि फोन हैक कर लिया है और सारा डाटा व नंबर उनके पास है।
मोबाइल से परिवार की फोटो को गलत ढंग से एडिट कर रिश्तेदारों को भेजने के लिए कह रहे थे। पहले 25 हजार रुपये की डिमांड की थी। यह रुपये उसने दे दिए थे। उसे पास पैसे नहीं थे और ठग डिमांड कर रहे थे। उसने ऑनलाइन लोन एप्लिकेशन के जरिए लोन लेकर आठ लाख रुपये पांच माह के भीतर उन्हें दे दिए। इसी तरह से कुल 15 लाख रुपये ठगों को भेज दिया। आखिर में परेशान होकर पुलिस में शिकायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें