फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद्य आपूर्ति विभाग का छापा, मिठाइयां नष्ट करवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग ने मिठाइयों और खाद्य पदार्थों के लिए सैंपल
विज्ञापन

फोटो नंबर :: 46
दूषित खाद्य पदार्थों को किया नष्ट, करनाल प्रयोगशाला में विश्लेषण हेतु भेजे नमूने
अमर उजाला ब्यूरो
नारायणगढ़। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने वीरवार को उपमंडल में विभिन्न मिठाई की दुकानों, दूध की डेयरियों व अन्य स्थानों कोल्ड स्टोर, खाद्य पदार्थ बनाने की फैक्टरियों आदि का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत विभिन्न खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर खाद्य प्रयोगशाला करनाल में विश्लेषण हेतु भेज दिए।
विज्ञापन

सिविल सर्जन अंबाला डॉ. संतलाल वर्मा ने बताया कि खाद्य सुरक्षा अधिकारी अंबाला सुभाष चंद्र के नेतृत्व में टीम ने नारायणगढ़ में बिकानेर मिष्ठान भंडार से बिकानेरी खोया बर्फी का सैंपल लिया। इसी प्रकार छज्जूमाजरा में पाल स्वीट्स से खोया, नारायणगढ़ में दुर्गा स्वीट्स से रसगुल्ला, ताज बीकानेर से गुलाबजामुन, सालासर स्वीट्स से खोया बर्फी तथा कुलदीप स्वीट्स नीबीपुर वाले के यहां से खोया का सैंपल लिया। सुभाष चंद्र ने बताया कि जो खाद्य पदार्थ खाने योग्य नहीं थे, उनको मौके पर ही नष्ट करवा दिया गया। सभी मिठाई विक्रेताओं एवं निर्माताओं को निर्देश दिए गए कि जो कोई भी दूषित व बासी तथा मिलावटी खाद्य पदार्थ एवं मिलावटी मिठाई बेचता हुआ पाया गया तो उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें