फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्यूटी के प्रति लापरवाह अधिकारियों व अध्यापकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
ड्यूटी के प्रति लापरवाह अधिकारियों और अध्यापकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। डीसी शरणदीप कौर बराड़ ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों व अध्यापकों का आह्वान किया कि वे बच्चों के शिक्षा स्तर में सुधार के लिए सरकार द्वारा आरंभ की गई सक्षम योजना में जिले को अग्रणी पंक्ति में लाने के लिए मेहनत व लगन से कार्य करें। उन्होंने डीईओ को निर्देश दिए कि वे समय-समय पर स्कूलों का औचक निरीक्षण करके सक्षम योजना के तहत शिक्षा सुधार के लिए चलाई जा रही गतिविधियों की समीक्षा करें और इस मामले में जानबूझ कर लापरवाही करने वाले अध्यापकों के विरुद्ध कार्रवाई अमल में लाएं।
विज्ञापन

बराड़ शुक्रवार को अपने कार्यालय में सक्षम योजना की समीक्षा के लिए आयोजित शिक्षा अधिकारियों व सक्षम योजना के तहत कार्यरत एबीआरसी की बैठक की अध्यक्षता कर रही थीं। उन्होंने कहा कि जो विद्यार्थी शिक्षा में अत्यधिक पिछड़े हुए हैं, उनके सुधार पर विशेष बल दें। उन्होंने कहा कि बच्चों के विज्ञान व गणित के ज्ञान में सुधार करने के लिए सरकार द्वारा साइंस व गणित किट उपलब्ध करवाई गई हैं और बच्चों के शैक्षणिक उत्थान के लिए इन माध्यमों का शत प्रतिशत प्रयोग करें। इसके अलावा नियमित तौर से पेरेंट-टीचर मीटिंग भी आयोजित करें और ऐसी बैठक में शिक्षा में कमजोर बच्चों के माता-पिता को भी उनके मार्गदर्शन व सहयोग के लिए प्रेरित करें। उन्होंने बताया कि सक्षम योजना में शिक्षा स्तर की समीक्षा के लिए सितंबर में होने वाले टेस्ट के लिए बच्चों की पूरी तैयारी करवाएं ताकि प्रदेश स्तर पर जिला का रैंक पहले से बेहतर हो सके। उन्होंने अंबाला प्रथम खंड में इस क्षेत्र में होने रहे कार्य की सराहना की और शेष खंड शिक्षा अधिकारियों को भी इसी तर्ज पर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर एडीसी कैप्टन शक्ति सिंह, डीईओ उमा शर्मा, डीईईओ रविंद्र कुमार सहित सभी बीईओ, बीईईओ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें