फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कच्ची रस्सियों के सहारे टिका हुआ था मौत का झूला, बिना परमिशन चल रहा था

विज्ञापन
विज्ञापन
आलोक सिंह रघुवंशी
विज्ञापन

अंबाला कैंट। हाथीखाना मंदिर के पास रविवार शाम को जिस झूले से गिरने से दो युवतियों की मौत हुई थी, वह किसी नट-बोल्ट से नहीं बल्कि कपड़े एवं प्लास्टिक की कच्ची रस्सियों के सहारे टिका हुआ था। इसके बाद भी हादसे की जिम्मेदारी लेने के लिए कोई तैयार नहीं है। जहां परमिशन के सवाल पर पुलिस ने नगर निगम पर ठीकरा फोड़ दिया, वहीं नगर निगम का कहना है कि उन्हें सिर्फ गांधी ग्राउंड में मेला लगाने की इजाजत देने का अधिकार है। उधर, उपायुक्त ने भी कारपोरेशन की जगह पर लगने वाले मेले व झूले के लिए परमिशन लेने की बात कही। लेकिन, इन दो युवतियों की मौत की जिम्मेदारी लेने को कोई तैयार नहीं है। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या मेले और कुछ रुपये कमाने के चक्कर में झूले वाले ऐसे ही जिंदगियों से खेलते रहेंगे।
बता दें कि हाथीखाना मंदिर के पास बिना परमिशन झूला चल रहा था। रविवार शाम को ट्रॉली की रॉड निकलने से हादसा हो गया और दो युवतियों दीपमाला (23) और अंजलि (19) की मौत हो गई। इसके बाद हड़कंप मच गया। खबर मिलते ही कैबिनेट मंत्री अनिल विज और अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की सचिव चित्रा सरवारा सिविल अस्पताल पहुंची थीं। सोमवार को जब अमर उजाला की टीम मौके पर पहुंची तो मालूम हुआ कि ट्रॉली की रॉड निकलने से हादसा हुआ था और इसी कारण ट्रॉली पलट गई। इसके अलावा कहीं कपड़े तो कहीं प्लास्टिक की रस्सी से राड को बांधा गया है।
विज्ञापन


शहर में प्रतिवर्ष कई लगते हैं मेले, जहां बिना इजाजत चलाए जाते हैं झूले
हाथीखाना मंदिर के पास लगा मेला ही नहीं शहर में कई जगहों पर यह गोरखधंधा चल रहा है। जिले में प्रतिदिन सैकड़ों ऐसे झूले लगे हैं, जहां आर्गेनाइजेशन के साथ झूला लगाने वाले प्रशासन से इजाजत नहीं लेते हैं। धड़ल्ले से मेले में युवाओं, बच्चों एवं अन्य की जिंदगी को खतरे में डालकर इन बड़े-बड़े झूलों को लगाया जाता है। इसके बाद भी प्रशासन आंखें मूंदे बैठा है।

नगर निगम अधिकारी झाड़ रहे जिम्मेदारी से पल्ला
नगर निगम अधिकारी गगनदीप सिंह से जब मामले को लेकर बात की गई तो उन्होंने साफ पल्ला झाड़ते हुए परमिशन न लेने की बात कही। साथ ही कहा कि नगर निगम की ओर से केवल गांधी ग्राउंड में लगने वाले मेले के लिए परमिशन दी जाती है, बाकी स्थानों की जिम्मेवारी आर्गेनाइजेशन की है और उन्हीं पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव
युवतियों को मृत घोषित करने के बाद अस्पताल की ओर से दोनों शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। युवतियों के मामा किशोरी लाल के बयान पर थाना हाउसिंग बोर्ड में झूला मालिक एवं संचालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है, जिस पर कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन



यह बहुत ही दुखद घटना है। कारपोरेशन की जगह पर लगने वाले मेलों के लिए नगर निगम से इजाजत लेना आवश्यक है। दोनों युवतियों के मामले में एसडीएम की अध्यक्षता में टीम का गठन कर दिया गया है। जांच के बाद सख्ती से कार्रवाई की जाएगी।
- शरणदीप कौर बराड़, उपायुक्त, अंबाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें