फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्विन सिटी में फैली गंदगी, निगम ही फैला रहा बीमारियां

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

अंबाला कैंट। ट्विन सिटी में डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने एवं सफाई व्यवस्था बुरी तरह से चरमरा गई है। बरसात के मौसम में सबसे ज्यादा सफाई की जरूरत है, उसी मौसम में कर्मचारी नहीं आ रहे हैं। ऐसा तब है जब बब्याल क्षेत्र में डायरिया के कई मरीज सामने आ चुके हैं। बावजूद इसके निगम लापरवाह बना हुआ है। आलम यह है कि लोगों को घर का कूड़ा इकट्ठा करके कारों पर बाहर कूड़ेदानों में सड़कों के किनारों पर फेंकने के लिए जाना पड़ रहा है। सफाईकर्मियों के सुपरवाइजरों एवं निगम स्टाफ को फोन करने पर भी कई तरह के बहाने लोगों को गिनवाए जा रहे हैं। इससे गली-मोहल्लों में भी गंदगी के ढेर लग गए हैं। गंदगी को लेकर निगम एवं प्रशासनिक अधिकारी कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं, जबकि स्थिति खराब होती जा रही है।
निगम ने ट्विन सिटी के निवासियों को घर-घर से कचरा कलेक्शन के नोटिस तो भेज दिए हैं, मगर घर से कचरा नियमित तौर पर नहीं उठ रहा है। एक सप्ताह से कचरा उठाने वाले कर्मी दयालबाग, गोल्डन पार्क, वशिष्ठ नगर, महेशनगर, राम नगर, टैगोर नगर, गोबिंद नगर, अजीत नगर आदि क्षेत्रों में नहीं आ रहे हैं। दयालबाग निवासी मुकेश ने बताया कि वह गत दिनों अपनी बेटे के साथ घर में इकट्ठा हुआ कूड़ा कार में भरकर इसे बाहर फेंकने के लिए गए थे। एक सप्ताह से उनके घर में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन वाले नहीं आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि मामले की शिकायत जब उन्होंने कर्मचारियों के सुपरवाइजर से की तो उसने कहा कि कर्मियों को तनख्वाह नहीं मिली जिस कारण वह नहीं आ रहे। इतना ही नहीं नालियों में भी व्यापक ढंग से सफाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन

ऐसे में कैसे अपने शहर को साफ व स्वच्छ कहा जा सकता है
स्वच्छता रैंकिंग में बीते वर्ष बेहतर छलांग लगाने वाला अंबाला अब फिर गंदगी भरे शहरों की श्रेणी में आ रहा है। सड़कों पर कीचड़, गोबर, गंदगी के ढेर लगे हैं जिससे बीमारियां फैलने का पूरा खतरा बना हुआ है। ऐसे में कैसे अपने शहर को साफ व स्वच्छ कहा जा सकता है।
यह बोले क्षेत्रवासी
- महेशनगर निवासी विनोद ने कहा कि उनके घर आठ दिन से डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन कर्मी नहीं आ रहे हैं। निगम सुपरवाइजर के अलावा ठेकेदार के कर्मियों को भी शिकायत की गई है, मगर बावजूद इसके कोई कर्मी नहीं आ रहा है।
- दयालबाग निवासी नरेंद्र कुमार ने बताया कि मुख्य गलियों में गंदगी का आलम है। यहां पर सफाई के नाम पर कुछ भी नहीं हो रहा है। कर्मी कई दिनों से दिखे ही नहीं है। लोग खाली प्लाटों में कूड़ा फेंकने को विवश हैं।
यहां लगे हैं कूड़े के ढेर
सिटी में जगाधरी गेट, शिव मंदिर रोड, टिंबर मार्केट, कपड़ा मार्केट, रेलवे रोड, कैथ माजरी, मोटर मार्केट, नाहन हाउस के अलावा कैंट में गांधी ग्राउंड के पास इंदिरा पार्क, पुरानी तहसील कार्यालय, राबर्ट पैविलियन, गांधी मार्केट, गोबिंद नगर चौक, बब्याल रोड पर दयालबाग चौक के निकट, बब्याल व अन्य क्षेत्रों में कूड़े के ढेर लगे हुए हैं।
विज्ञापन

कोट्स
एक-दो दिन बारिश की वजह से कूड़ा उठाने में समस्या हो सकती है, यदि कूड़ा नहीं उठ रहा तो इसे चेक कराकर कार्रवाई की जाएगी। कूड़ा नियमित तौर पर ट्विन सिटी में उठ रहा है।
-धर्मबीर सिंह, कमिश्नर, नगर निगम, अंबाला।
-------------------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें