फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश में मकान की गिरी छत, हादसे में परिवार के पांच लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

अंबाला सिटी। शुक्रवार रात बारिश के कारण एक घर की कच्ची छत गिरने से परिवार के पांच लोग घायल हो गए जिन्हें शहर के नागरिक अस्पताल के ट्रामा सेंटर में लाया गया। शनिवार सुबह उन्हें छुट्टी दे दी गई।
शुक्रवार रात सोते हुए एक परिवार पर कच्ची छत गिर गई। छत गिरने से डेढ़ साल के बच्चे समेत परिवार के पांच सदस्य घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए ट्रामा सेंटर लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसा शुक्रवार-शनिवार मध्य रात्रि करीब डेढ़ बजे मनमोहन नगर में हुआ। परिवार के मुखिया के भाई कर्मचंद ने बताया कि उनका भाई जोनी (32), पत्नी नीलम (30), बेटी नैंसी (12), बेटा निखिल (10) व करीब डेढ़ साल का छोटा बेटा सक्षम घर में सो रहे थे। करीब डेढ़ बजे उन्हें कुछ गिरने की काफी तेज आवाज आई। बाहर आकर देखा तो घर की छत ढही हुई थी और परिवार के लोग नीचे दबे हुए थे। इसके बाद अन्य पड़ोसी भी मौके पर पहुंचे और परिवार के सदस्यों को बाहर निकाला। घायलों को तुंरत ट्रामा सेंटर लाया गया। हादसें में जोनी की टांग, नीलम के नाक, नैंसी के सिर, निखिल की आंख व सक्षम के सिर पर चोट पहुंची है। वहीं हादसे में घर का सामान टीवी, बेड, अलमारी व अन्य सामान क्षतिग्रस्त हो गया। परिवार के लोगों ने प्रशासन से आर्थिक मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें