फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

- अतिक्रमण हटाने गई निगम की टीम को करना पड़ा विरोध का सामना

विज्ञापन
विज्ञापन
अतिक्रमण हटाने गई निगम की टीम विरोध के बाद बैरंग लौटी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट।
12 क्रॉस रोड एरिया में शुक्रवार को अतिक्रमण हटाने गई नगर निगम की टीम विरोध के बाद बैरंग लौट गई। एक ढाबे से 12 क्रॉस रोड पर जीटी रोड के पास जगह के मालिक ने निगम की टीम को खूब सुनाई और टीम को बिना कार्रवाई के लौटना पड़ा। व्यक्ति का कहना था कि निगम को कार्रवाई से पूर्व उसे नोटिस देना चाहिए था, उसके बाद कार्रवाई के लिए आते। इस दौरान दोनों पक्षों में काफी नोकझोंक हुई। विरोध के बाद कर्मचारियों को वापस लौटना पड़ा। दरअसल 24 अप्रैल को नगर निगम प्रशासन को शिकायत मिली थी जिसमें हाउसिंग बोर्ड निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि रोड के ठीक साथ बिहारी लाल ट्रस्ट की ओर सरकारी रास्ता है। मगर एक अन्य व्यक्ति ने 12 क्रास रोड पर कब्जा किया हुआ है जिसके बाद नगर निगम हरकत में आया। शिकायत मिलने के बाद शुक्रवार को नगर निगम सेनेटरी इंस्पेक्टर विनोद बैनीवाल, ज्वाइंट कमिश्नर के पीए विक्रम और रेंट क्लर्क सुरेंद्र राणा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। यहां बने ढाबे पर जैसे ही जेसीबी को आगे बढ़ाया गया तो मालिक ने खुद ही अपना ढाबा खाली करना शुरू कर दिया। इसके बाद निगम की टीम ने साथ ही लगते जमीन पर शेड गिराने की कोशिश की तभी दीपक ऋषि एवं अन्य व्यक्ति दस्तावेज लेकर मौके पर पहुंच गए। उन्होंने निगम टीम को बताया कि इस जगह पर कोई पुराना रास्ता नहीं है, इसलिए इसे तोड़ा नहीं जा सकता जबकि निगम इस पर पुराना रास्ता दिखा रहा है। उन्होंने कहा कि निगम को कार्रवाई करने से पहले उसे नोटिस देना चाहिए था। इसी बात को लेकर निगम के साथ उनकी काफी बहस हुई।
विज्ञापन


24 अप्रैल को नगर निगम के पास जगह पर कब्जा होने की शिकायत आई थी। उसके आधार पर टीम सदस्य कब्जा हटाने के लिए मौके पर गए थे। एक ढाबे को तो हटवा दिया है। मगर दूसरा व्यक्ति कुछ अड़चन कर रहा है। समस्या का हल करने के लिए उसे नगर निगम बुलाया गया है। - सुरेंद्र राणा, रेंट क्लर्क, नगर निगम, अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें