फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

- अस्पतालों व बिजली निगम को अलर्ट पर रखा

विज्ञापन
विज्ञापन
अस्पतालों और बिजली निगम को अलर्ट पर रखा, रात नौ बजे कुछ समय के लिए चली तेज हवाएं, बूंदाबांदी भी हुई
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी।
मौसम विभाग की चेतावनी के बाद सोमवार को जिला प्रशासन ने अलर्ट जारी किया था। लेकिन अस्पतालों, बिजली निगम आदि स्थानों पर प्रशासन के कोई खास प्रबंध नहीं दिखे। रात करीब नौ बजे जिले में कुछ समय के लिए तेज हवाएं चली और बूंदाबांदी भी हुई। एहतियात के तौर पर कुछ मिनटों के लिए बिजली भी बंद कर दी मगर यह कुछ समय के लिए ही ऐसा रहा। करीब पंद्रह मिनट बाद फिर से बिजली चालू कर दी गई। दूसरी ओर सोशल मीडिया पर जारी हुए अलर्ट को लेकर दिनभर जॉक्स आते रहे।
उधर, शिक्षा विभाग की तरफ से जारी आदेश के बाद सभी स्कूलों में सोमवार स्कूलों में छुट्टी रही। सिविल अस्पतालों में डॉक्टरों व स्टाफ को अलर्ट पर रखा तो गया था, मगर मरीजों के लिए कोई अलग वार्ड या अन्य व्यवस्था नहीं थी। सिटी अस्पताल में पीएमओ पूनम जैन ने बताया कि अस्पताल प्रशासन की तरफ से हर तरह से विशेष तैयारियां की जा चुकी हैं। इन तैयारियों का जिम्मा डिप्टी मेडिकल सुपरिटेंडेंट का दिया गया है। डिप्टी मेडिकल सुपरिटेंडेंट पवनीश अग्रवाल ने कहा कि इस बाबत सभी डॉक्टर्स और अस्पताल स्टाफ को सचेत कर दिया गया है और उनको यह आदेश जारी किए गए हैं कि हर समय अपना मोबाइल चालू रखें, ताकि किसी भी समय ऐसी कोई घटना घट जाए तो तुरंत अपना सहयोग करें। उन्होंने कहा कि अस्पताल में ब्लड बैक होने के साथ-साथ नजदीकी अस्पताल में भी ब्लड बैंक है जिससे गंभीर घायल को उपचार देने के लिए अगर ब्लड देने की जरूरत पड़ी तो किसी भी तरफ की परेशानी नहीं आएगी।
विज्ञापन


आज बारिश की संभावना
उधर, चंडीगढ़ मौसम विज्ञान विभाग ने मंगलवार को जिले में बारिश और तूफान की आशंका जताई है। सोमवार को जिले का मौसम सामान्य रहा। अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जबकि न्यूनतम 23.9 रहा।

जिस तरह से मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है, उसे देखते हुए सावधानी तो बरती जानी चाहिए। प्रशासन ने भी अपनी ओर से एडवाजइरी तो जारी की है, जबकि मामला गंभीर है। - रमेश बंसल, प्रिंसिपल डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल अंबाला कैंट

ऐसा लग रहा है कि सरकार ने दो मई को हुए नुकसान को देखते हुए इस बार एडवाइजरी जारी की है। बेशक दिन भर इंतजार करते रहे, लेकिन देर सायं तेज हवाएं चलीं। फिर भी सावधानी बरतना जरूरी है। - कुमार प्रशांत, युवा अध्यापक
स्कूलों में छुट्टी कर दी गई, जबकि यह एक जल्दबाजी में उठा कदम लग रहा है। फिर भी प्रशासन कोई खतरा नहीं उठाना चाहता था, जिसके चलते सरकार ने स्कूलों में छुट्टियां की। - स्नेहपाल, अभिभावक अंबाला कैंट

मौसम विभाग के अलर्ट के बाद बेशक प्रशासन ने एडवाइजरी तो जारी की है। निर्देश जारी किए गए, जबकि जमीनी स्तर पर कोई विशेष तैयारी नहीं दिखी। प्रशासन के पास ऐसी स्थिति से निपटने के इंतजार अधूरे हैं, जबकि स्कूलों में छुट्टियां कर एक साइड तो सेफ कर ली गई। - वेणु अग्रवाल, प्रदेश महिला कांग्रेस प्रवक्ता

मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट से दिनभर लोग परेशान रहे। बच्चों की स्कूल में छुट्टी भी कर दी गई जिससे वह दिनभर घरों में रहे। - रवि कुमार, अभिभावक

उम्मीद नहीं थी कि अलर्ट को इतना गंभीर बना दिया जाएगा। दिनभर लोगों में यह चर्चा का विषय रहा। लोग व अभिभावक बच्चों की सुरक्षा को लेकर काफी चिंतित थे। ऐसे अलर्ट पूरी तरह से रिसर्च कर जारी किए जाने चाहिए। - डॉ. नवीन गुलाटी, प्रोफेसर एसडी कॉलेज।
विज्ञापन



सोशल मीडिया पर इस तरह दिखे जोक्स ........
तकनीकी खराबी के कारण तूफान आने में हुई देरी, राहुल गांधी ने तूफान में हुई देरी को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना, कहा इस में मोदी की साजिश है

मेरी इब्ब तूफा त फोन पे बात ओई है मैं बो ल्या मक्खां के तैयारी है ... बोल्या बस इब्ब नहा के तैयार होया हूं, बस रोटी खांदा ऐ खखाट पाडुंगा

तूफान कोनी आंदा बात होई थी, रोटी खा के सो गया, उसकी मां नाट गइ नू बोली घाम मै कित जावेगा कोनी जाना

मौसम के तूफान का पता नहीं आएगा या नहीं, पर स्कूल वालों ने छुट्टियां करके घर में तूफान जरूरी उठा दिए हैं

अभी अभी तूफान पंजाब से हरियाणा की ओर बढ़ रहा है और हरियाणा पंजाब बार्डर पर हरियाणा वालों ने टोल टैक्स पर रोक रखा है, कह रहे हैं पर्ची कटैगी, नहीं तो लठ्ठ बाजेंगे

इतनी बाट तो ब्याह मै भातियां की कोन्या होती, जितनी आज हरियाणा वालों ने दो दिन की छुट्टी कराण आले तूफान की होरी सै

तूफान भी सरकार की तरह जुमलेबाज निकला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें