फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर दो बच्चों का पिता नाबालिग कजिन से करता रहा रेप

विज्ञापन
विज्ञापन
शादी का झांसा दे मौसेरा भाई ने किया रेप
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट।
शादी का झांसा देकर मौसेरे भाई द्वारा नाबालिग से रेप करने का मामला सामने आया है। मामले में महेश नगर थाना पुलिस ने नाबालिग लड़की की भाभी के बयान पर केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज करते नाबालिग का मेडिकल करवाकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयानों में महेश नगर क्षेत्र में रहने वाली पीड़िता (17) ने बताया कि उसके दूर के रिश्तेदार मोहन ने उसे शादी का झांसा देकर रेप किया। आरोपी मौसी का बेटा लगता है और उसके दो बच्चे हैं जिसने दबाव देकर शारीरिक संबंध बना लिए और उससे शादी करने से इंकार कर दिया। पुलिस अधिकारी सब इंस्पेक्टर सतविंदर कौर ने बताया कि पीड़िता नाबालिग है जिसकी भाभी के बयानों के आधार पर आरोपी मोहन के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। लड़की के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। आरोपी मोनू उर्फ मोहन की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगी हैं। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें