फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विसरा रिपोर्ट से खुलेगा ब्लाइंड मर्डर का राज

विज्ञापन
विज्ञापन
विसरा रिपोर्ट से खुलेगा ब्लाइंड मर्डर का राज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। पिछले हफ्ते कैंट में हुए एक युवक के ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी में पुलिस एक बार फिर उलझ कर रह गई है, जबकि अभी पुलिस के हाथ खाली हैं। अभी तक कोई सुराग हाथ नहीं लगा है, जबकि पुलिस को विसरा रिपोर्ट का इंतजार है। पुलिस का दावा है कि युवक की मौत के राज से जल्दी ही पर्दा उठ जाएगा।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि बस अड्डे से जीएमएन कालेज की ओर जाने वाली चर्च रोड पर पिछले हफ्ते खून से सना एक युवक का शव पुलिस को सूखे नाले से बरामद हुआ था। जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धारा 302 के तहत केस भी दर्ज कर दिया है। कैंट के डीएसपी सुरेश कौशिक ने बताया कि युवक के शव का डाक्टरों के पैनल द्वारा पोस्टमार्टम करवा दिया गया और विसरा को जांच के लिए लैब में भेज दिया गया है। वहां से रिपोर्ट आने के बाद युवक की मौत की असल और पूरी वजह का पता लग सकेगा। फिलहाल तो इतना ही पता चल सका है कि उसके सिर पर ताबतोड़ किए गए वारों से उसकी मौत हुई है। पुलिस इस मामले को ट्रेस करने के बहुत करीब है जल्दी ही कातिल पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें