फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से 6 महिलाओं सहित 9 की मौत, 415 नए केस

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

अंबाला। जानलेवा कोरोना का कहर जिले में बढ़ता जा रहा है। वीरवार को 12 लोगों की जान लेने के बाद शुक्रवार को भी 9 लोगों की सांसें कोरोना ने छीन ली। हालांकि अंबाला शहर और छावनी के दो श्मशान घाटों में ही कोविड प्रोटोकाल के तहत 16 शवों का संस्कार किया गया। इनमें शहर के रामबाग श्मशान घाट में कोविड प्रोटोकाल के तहत 5 और छावनी के रामबाग रोड श्मशान घाट में 11 शवों का संस्कार किया गया।
वहीं स्वास्थ्य विभाग ने अपनी रिपोर्ट में जिन 9 लोगों की मौत की पुष्टि की है, उनमें इंदिरा कालोनी अंबाला शहर का 75 वर्षीय बुजुर्ग, इंद्रपुरी अंबाला शहर की ही 57 वर्षीय महिला, अंबाला छावनी से 77 वर्षीय पुरुष, बराड़ा के अधोया से 49 वर्षीय महिला, कैंट की 57 वर्षीय महिला, रेलवे रोड अंबाला छावनी की 57 वर्षीय महिला, हाउसिंग बोर्ड अंबाला छावनी की 47 वर्षीय महिला और 40 वर्षीय पुरुष जोकि शिवपुरी का रहने वाला था शामिल हैं। यह सभी मरीज गंभीर स्थिति में थे और ऑक्सीजन सपोर्ट पर चल रहे थे। शहर रामबाग श्मशान घाट में दो कोरोना संक्रमितों का अंतिम संस्कार इलेक्ट्रिक मशीन और 3 का सामान्य प्रक्रिया से हुआ।
विज्ञापन

अप्रैल में 80 लोगों की गई जान
जिले की बात करें तो अभी तक कोरोना से 241 लोगों की जान जा चुकी है। इतना ही नहीं अप्रैल माह में ही स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार 80 लोगों की मौत हुई है जबकि 24 लोगों की मौत मार्च में हुई। दो महीनों में 104 मौत हुई जबकि शेष 11 महीनों में 137 मौत हुई। जिले में अब मृत्यु दर बढ़कर 1.14 प्रतिशत हो गया है जोकि मार्च से पहले 0.90 ही थी।
कहां से आए नए केस
जिले में शुक्रवार को शहर से 148, छावनी से 122, शहजादपुर से 21, मुलाना से 21, बराड़ा से 08 नारायणगढ़ से 01 और चौड़मस्तपुर से 94 नए केस आए। इनमें कच्चा बाजार अंबाला कैंट, रामनगर अंबाला शहर, प्रेम नगर अंबाला शहर, बड़ी घेल, अग्रवाल कांप्लेक्स अंबाला छावनी, हरीश नगर बब्याल, बंगाली मोहल्ला और महेश नगर अंबाला कैंट से 3-3, गोबिंद नबर अंबाला कैंट, फतेहपुर, नंहेड़ा, अशोक विहार अंबाला कैंट, नजदीक शिव मंदिर शहजादपुर, मनाली हाउस अंबाला शहर, रणजीत नगर अंबाला शहर, काकरु, विद्या नगर अंबाला कैंट, शास्री नगर अंबाला शहर, हाउसिंग बोर्ड कालोनी कैंट, न्यू विवेह विहार, ठाकुरपुरा बराड़ा, पुलिस लाइन अंबाला शहर, पटले रोड अंबाला शहर व मंगलई से 2-2, डिफेंस कालोनी व लक्ष्मी विहार अंबाला शहर, सेक्टर-8 व दयालबाग से 6-6, काजीवाड़ा और सोनिया कॉलोनी अंबाला शहर से 4-4, सेक्टर 10 से 5 और बाल सुधार गृह से 7 नए केस सामने आए हैं।
जिले में कोरोना की यह है वर्तमान स्थिति
जिले में इस समय विभिन्न अस्पतालों में करीब 599 मरीज भर्ती हैं। इनमें से करीब 400 मरीज ऑक्सीजन, वेंटिलेटर व बाइपेप सपोर्ट पर चल रहे हैं। अभी तक जिले में 20856 लोगों को कोरोना चपेट में चले चुका है। इनमें शुक्रवार को आए 415 मरीज भी शामिल हैं। इस समय एक्टिव मरीजों की संख्या 3377 हो चुकी है। कुल मरीजों में से 17238 को डिस्चार्ज किया जा चुका है। इनमें शुक्रवार को डिस्चार्ज किए गए 279 मरीज भी शामिल हैं। लगातार संक्रमित केस बढ़ने से रिकवरी दर गिरकर 82.65 प्रतिशत रह गई है। जिले में अभी तक 3 लाख 19902 सैंपल लिए जा चुके हैं। जबकि 2 लाख 93 हजार 589 को कोराना से बचाव का टीका लग चुका है।
विज्ञापन

शहर और छावनी नागरिक अस्पताल में बेड फुल
जिला नागरिक अस्पताल अंबाला शहर और छावनी नागरिक अस्पताल छावनी में सभी बेड फुल हो गए हैं। कुल 966 बेड जिले के विभिन्न अस्पतालों में हैं इनमें से करीब 599 पर मरीज भर्ती हैं। इनमें से 400 को ऑक्सीजन की जरूरत है। जिले में अब करनाल, पानीपत, कुरुक्षेत्र के अलावा दिल्ली और पंजाब के मरीज भी भर्ती होने लगे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें