फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ गोल्फ टूर्नामेंट में अंबाला के गोल्फरों ने किया कमाल

विज्ञापन
विज्ञापन
रोटरी गोल्फ ओपन टूर्नामेंट में अंबाला के गोल्फर बने ओवरऑल विजेता
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। चंडीगढ़ में आयोजित रोटरी गोल्फ ओपन टूर्नामेंट में अंबाला के गोल्फरों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता में ओवरऑल चैंपियन का खिताब हासिल किया है। प्रतियोगिता में अंबाला टीम के कुल 90 प्वाइंट रहे। विजेताओं को सोमवार को रोटरी इंटरनेशनल के पूर्व निदेशक वाईपी दास ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

अंबाला से गोल्फर इंद्रजीत सिंह बत्तरा, रविंद्र ढिल्लो एवं राजेश त्रेहन ने टीम ईवेंट में भाग लिया था। प्रतियोगिता में तीनों गोल्फरों का शानदार प्रदर्शन रहा। इंद्रजीत बत्तरा ने 30, रविंद्र ढिल्लों के 30 एवं राजेश के 30 प्वाइंट थे। प्रतियोगिता में अंबाला के गोल्फरों के प्रदर्शन को सभी ने सराहा। तीनों गोल्फर शौकियां तौर पर गोल्फ खेलते हैं, मगर खेल के प्रति जुनून के चलते अब उन्होंने यह मुकाम हासिल कर अंबाला की अलग पहचान बनाई है। चंडीगढ़ में आयोजित इस गोल्फ प्रतियोगिता में चंडीगढ़, अंबाला, शिमला, रूड़की, पंचकूला, मोहाली के अलावा पंजाब और नेपाल से भी गोल्फरों ने हिस्सा लिया था। प्रतियोगिता में रविंद्र ढिल्लों ने अपने आयु वर्ग में एक कर्नल के साथ संयुक्त तौर पर टॉप किया था, मगर उन्हें प्रथम आंका गया। इंद्रजीत बत्तरा अपने वर्ग में द्वितीय रहे थे जबकि राजेश बत्तरा ने भी अपने वर्ग में टॉप किया गया था। तीनों गोल्फरों के प्रदर्शन के आधार पर अंबाला को ओवरऑल विजेता की ट्राफी प्रदान की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें