फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच डिपोधारकों पर कार्रवाई, विभाग ने आपूर्ति रोकी

विज्ञापन
विज्ञापन
नारायणगढ़। राशन डिपो धारकों द्वारा राशन वितरण तथा स्टॉक बनाए रखने के मामले में बरती गई अनियमितताओं के चलते खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने इन डिपो की आपूर्ति रोक दी है। क्षेत्र के पांच गांवों के डिपो धारकों पर यह कार्रवाई खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के नियंत्रक द्वारा अमल में लाई गई है।
विज्ञापन

बता दें कि क्षेत्र के कई डिपो धारकों की शिकायत खाद्य एवं आपूर्ति विभाग को लोगों द्वारा की गई थी, जिसके बाद लगभग एक पखवाड़ा पूर्व जिला खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी की अध्यक्षता में टीम ने कई गांवों का दौरा कर डिपो धारकों का न केवल रिकार्ड चेक किया बल्कि उनके स्टॉक व कार्ड धारकों के साथ डिपो संचालकों द्वारा गलत व्यवहार किए जाने की गलत रिपोर्ट मिली। यही नहीं कई गांवों के डिपो संचालकों द्वारा चीनी पर ओवर चार्जिंग वसूलने की बात भी सामने आई थी। कई डिपो संचालकों द्वारा तो कार्ड धारकों को जान-बूझकर दिसंबर माह का राशन न देने का भी मामला सामने आया। इन अनियमितताओं के चलते विभाग ने क्षेत्र के गांव लालपुर के डिपो धारक राकेश कुमार, डेरा के डिपो धारक रमेश कुमार, शाहपुर के प्रदीप कुमार, बड़ा गांव की डिपो धारक सुजाता तथा झीडीवाला गांव के सुंदर लाल की सप्लाई रोक दी है। इन गांवों के कार्ड धारकों को साथ लगते गांवों के डिपो संचालकों के साथ जोड़ा गया है। यही नहीं अनियमितताएं बरतने वाले इन पांचों डिपो धारकों को 8 मार्च तक अपना स्पष्टीकरण रखने का भी समय दिया गया है।
खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के स्थानीय निरीक्षक राज कुमार के मुताबिक अनियमितताओं के साथ-साथ कार्ड धारकों द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच करने के बाद यह कार्रवाई अमल में लाई गई है। उन्होंने यह भी बताया कि पीडीएस स्कीम के तहत यदि कोई डिपो संचालक किसी भी तरह की कोताही बरतेगा तो उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन



डिपोधारक के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज
डिपो धारक ने मिलने वाली नियमित राशन का बड़ा हिस्सा कार्ड धारकों को नहीं दिया और उसे अपने अनुसार खुर्द बुर्द कर दिया। इस बात की भनक जिला खाद्य आपूर्ति विभाग को हुई तब उसने इस पूरे मामले की जांच की। तब आरोपों की पुष्टि हो गई। नतीजा अधिकारियों की शिकायत पर नग्गल थाने में डिपो धारक के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में केस दर्ज हुआ है।
जिला खाद्य आपूर्ति विभाग ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पूर्व डिपो धारक गुरजीत सिंह गांव नन्योला ने 229 क्विंटल 91 किलोग्राम गेहूं, 5 क्विंटल 60 किलोग्राम चीनी, और 84 लीटर सरसों का तेल कार्ड धारकों में न बांटकर उसने अपने हिसाब से खुर्द -बुर्द कर दिया। ऐसा करके उसने दि हरियाणा पीडीएस लाइसेंस कंट्रोल ऑडर -2009 के आदेशों का उल्लंघन किया है। नग्गल थाना पुलिस ने गुरजीत सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें