बिजली निगम ने सरकारी पोल पर लगे केबल ऑपरेटरों के तार काटे
फोटो- 65
शहर में कई जगह सोमवार शाम से केबल बंद, केबल ऑपरेटर्स ने मीटिंग कर जताया विरोध
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। बिजली निगम ने सरकारी पोल पर लगे केबल ऑपरेटरों के तार काट दिए, जिस कारण कुछ इलाकों में सोमवार शाम से केबल बंद हो गया। निगम ने पॉलीटेक्निक चौक से लेकर जंडली तक बिजली की खंभों को बदलने का काम चला रखा था कि इस दौरान उन पर से गुजर रहे केबल के तार काट दिए गए। इसको लेकर केबल ऑपरेटर्स ने मीटिंग कर विरोध जताया है। निगम अधिकारियों ने प्रेम नगर रोड पर से गुजर रही केबल के मेन तार को कई जगह से काट दिया, क्योंकि यह तार बिजली के खंभों से होकर गुजर रही थी। निगम की इस कार्रवाई से उपभोक्ताओं को परेशानी हो रही है।
कोट्स
उच्चाधिकारियों की तरफ से आए आदेशों की पालना करते हुए यह कार्रवाई की गई। केबल ऑपरेटर्स बिजली के पोल पर केबल की तार को गुजारते थे, जिस वजह से हादसों के भय को देखते हुए यह आदेश आए कि इन केबल के तार वहां से हटाए जाएं। इसी के तहत यह कार्रवाई की गई।
-कमल पानरा, एसडीओ, मॉडल टाउन।