फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश, रेलवे का पेपर देने जा रहा यात्री घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश, ट्रेन और प्लेटफार्म की बीच में फंसकर यात्री घायल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। कैंट रेलवे स्टेशन पर सुबह गोरखपुर से अंबाला आ रहे 30 वर्षीय संदीप कुमार ने चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश की। जैसे ही ट्रेन से उतरा तो उसका पैर फिसल गया और वह ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच में फंस गया। जिस वजह से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे आनन-फानन में एंबुलेंस से कैंट सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। यहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। बताते हैं कि संदीप चलती ट्रेन से उतर रहा था। बीते एक सप्ताह में चलती ट्रेन से उतरते हुए गिरकर घायल होने की यह दूसरी वारदात है। कुछ दिन पहले ही एक छात्रा ने चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश की थी जिस कारण वह ट्रेन और प्लेटफार्म के मध्य फंस गई थी और एक आरपीएफ जवान ने उसकी जान बचाई थी।
विज्ञापन

बुधवार सुबह गुवाहाटी से जम्मू जा रही ट्रेन नंबर 15651 लोहित एक्सप्रेस कैंट स्टेशन के दो नंबर प्लेटफार्म पर जैसे ही पहुंची तो संदीप ने चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश की और उसका पैर फिसल गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि यात्री ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच फंस गया और कुछ यात्रियों की मदद से उसे बामुश्किल बाहर निकाला जा सका। इस दौरान वह बेहोश हो गया। संदीप के भाई ने बताया कि संदीप रेलवे का पेपर देने के लिए यहां आया था, यहां से उसे आगे जाना था मगर यह हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें