फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुर्वेदिक दवा कंपनियों पर छापा, 150 सैंपल लिए

विज्ञापन
विज्ञापन
आयुर्वेदिक दवा कंपनियों पर छापा, 150 सैंपल लिए
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी।
आयूष विभाग की टीम ने अंबाला की करीब 40 आयुर्वेदिक कंपनियों में छापामार कार्रवाई की। अंबाला में इस तरह की यह पहली कार्रवाई हुई है। सूत्रों की मानें तो दवाओं में गुणवत्ता की कमी सहित अन्य खामियों के चलते यह कार्रवाई की गई है। इस दौरान दवाओं के करीब 150 सैंपल लिए गए।
जानकारी अनुसार आयूष विभाग की ओर से बीते दो दिनों से चेकिंग अभियान जारी था। सूत्रों की माने तो विभाग को सूचना थी कि दवा कंपनियों में जहां कई खामियां हैं, वहीं कइयों की दवाओं की गुणवत्ता पर भी सवाल हैं। इसको लेकर विभाग ने टीम का गठन किया। टीम में डॉ. सतपाल जिला आयुर्वेदिक अधिकारी अंबाला, डॉ. अजीत यादव जिला आयुर्वेदिक अधिकारी रेवाड़ी, डॉ. देवेंद्र शर्मा जिला आयुर्वेदिक अधिकारी भिवानी, डॉ. दलबीर राठी जिला आयुर्वेदिक अधिकारी झज्जर, डॉ. गिरीश चौधरी जिला आयुर्वेदिक अधिकारी सिरसा शामिल हुए।
विज्ञापन

दो दिवसीय निरीक्षण के दौरान कुल 40 आयुर्वेदिक फार्मेसियों का निरीक्षण किया गया। खास बात यह है कि निरीक्षण की कार्रवाई से पहले ही चार दवा कंपनियां तो पहले ही ताला लटकाकर चली गई। इसके अलावा अन्य फार्मेसियों में कहीं पर गंदगी मिली तो कहीं पर रिकार्ड मैनटेन नहीं किया गया था, जबकि छह फार्मेसियों में गंदगी आदि मिली, जिस पर कार्रवाई की सिफारिश की गई है।

दूसरी ओर जिन दवा फार्मेसियों पर ताला लटका मिला है, वह विभाग के राडार पर आ गईं हैं। मान जा रहा है कि सूचना लीक होने के चलते यह दवा फार्मेसियां ताला लगाकर चली गईं। हालांकि बताया जाता है कि इनकी मॉनीटरिंग रहेगी। कार्रवाई के दौरान टीम ने सभी फार्मेसियों के करीब 150 सैंपल (टेबलेट, सिरप, कैपसूल) लिए हैं, जिनका लैब में टेस्ट कराया जाएगा।
विज्ञापन


इस बारे में जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. सतपाल ने बताया कि आयुर्वेदिक दवा फार्मेसियों पर चेकिंग की गई है, जबकि सैंपल भी लिए गए हैं। यह कार्रवाई अब आगे भी जारी रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें