फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलो इंडिया खेलो में होगी करोड़ों के इनामों की बारिश -

विज्ञापन
विज्ञापन
खेलो इंडिया खेलो में होगी करोड़ों के इनामों की बारिश
विज्ञापन

जूनियर और सीनियर खिलाड़ी एक टीम में दिखाएंगे दमखम
- सीनियर कैटेगिरी में बुजुर्ग खिलाड़ी भी दिखा सकेंगे दमखम
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। खेलो इंडिया खेलों में जहां बुजुर्ग खिलाड़ी भी अपना दमखम दिखा सकेंगे, वहीं खिलाड़ियों पर करोड़ों रुपये के इनामों की बारिश होने वाली है। ब्लाक लेवल के बाद जहां हर गेम में कैटेगिरी ओपन होगी, वहीं मैदान में खिलाड़ी चौबीस इवेंट (गेम्स) में विरोधी टीमों का दमखम परखेंगे। इसके लिए रजिस्ट्रेशन 30 अगस्त तक हैं, जबकि इसके बाद ब्लाक लेवल से शुरू होने वाले यह गेम्स अक्तूबर माह तक विभिन्न चरणों में होंगे।
खेलो इंडिया खेलों के तहत इस बार हर आयु वर्ग के खिलाड़ियों को अपना दमखम दिखाने का मौका मिलेगा। खेल विभाग की इस योजना के तहत फिलहाल ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन तीस अगस्त तक करवाए जा सकते हैं, जबकि इसके बाद सितंबर माह में ब्लाक स्तर पर खेलों का आयोजन शुरू होगा। ब्लाक स्तर पर करीब बारह इवेंट करवाए जाएंगे, जबकि इस में 14-17 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ी ही भाग ले सकेंगे। खास बात है कि डिस्ट्रिक्ट लेवल पर हर खेल में आयु सीमा को खत्म कर इसे ओपन किया जाएगा। इस में जूनियर खिलाड़ी के साथ सीनियर खिलाड़ी भी एक ही टीम में खेल सकते हैं। बताया जाता है कि इन प्रतियोगिताओं में जहां साठ साल आयु तक के खिलाड़ी भाग ले सकते हैं, वहीं साठ साल से अधिक आयु वर्ग के खिलाड़ियों के भाग लेने की भी संभावनाएं हैं। विभाग की मानें, तो अभी 60 साल से अधिक आयु के खिलाड़ियों को इन प्रतियोगिताओं में शामिल करना है या नहीं इसके बारे में कोई निर्देश नहीं हैं। दूसरी ओर खेल विभाग की योजना के अनुसार 60 साल से अधिक आयु के खिलाड़ी इसमें भाग लेंगे।
विज्ञापन


करीब 22 करोड़ के इनाम मिलेंगे खिलाड़ियों को
खेलो इंडिया खेलो के तहत ब्लाक से लेकर स्टेट लेवल तक खिलाड़ियों/टीमों को नकद राशि दी जाएगी, वहीं सर्टिफिकेट, मेडल, किट आदि भी दी जाएंगी। इस दौरान व्यक्तिगत स्पर्धा में जहां नकद राशि और मेडल दिए जाएंगे, वहीं टीम इवेंट में प्रथम तीन स्थानों पर आने वाली टीमों के प्रत्येक खिलाड़ी को नगद इनाम और मेडल दिए जाएंगे। कुल मिलाकर इस पूरे आयोजन में खिलाड़ियों को करीब 22 करोड़ रुपये के इनाम दिए जाएंगे।
---
खेलो इंडिया खेलो के तहत आयोजन को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। किन खेलों का आयोजन हो सकता है, उसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को भेजी जा रही हैं। ब्लाक और जिला स्तर पर अंबाला में यह आयोजन होने हैं। इसके बाद करीब 24 खेल इवेंट में जिला की टीम का गठन होगा और स्टेट लेवल पर यह टीमें खेलेंगी।
- अरुण कांत, डीएसओ अंबाला

फोटो नंबर :: 18
नहीं मिला प्रोत्साहन तो छोड़ दी हॉकी, अब करते हैं कुली का काम
- अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर हॉकी प्लेयर दो सगे भाई हैं अनदेखी का शिकार
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। स्कूल के दिनों में यह सोचकर दो भाइयों ने हॉकी स्टिक थामी कि एक दिन देश के लिए खेलेंगे। लेकिन हालात ऐसे बने कि नेशनल खेलने के बावजूद हॉकी के खेल में प्रोत्साहन नहीं मिला, जिसके बाद मन टूट गया। कई बार कोशिश की, लेकिन रास्ता ही नहीं मिला और हारकर परिवार के लिए कुली का काम करना पड़ गया। यह सब दो भाइयों, तारा सैनी और विजेंद्र के साथ बीती है। आज दोनों कैंट स्टेशन पर काम कर रहे हैं। तारा सैनी ने बताया कि स्कूल के दिनों में उन्होंने व उनके भाई ने हॉकी के खेल को चुना। कुछ साल ठीक चलता रहा और स्कूल में भी हॉकी में अच्छी खासी पकड़ बना ली। इसके बाद जिला की टीम में शामिल और फिर स्टेट टीम में भी हिस्सा बने। नेशनल लेवल पर खेलने के बाद लगा कि अब शायद नेशनल टीम में भी जगह मिल जाए, लेकिन न तो शिक्षा विभाग ने प्रोत्साहित किया और न ही तत्कालीन सरकार की ओर से कुछ राहत मिली। कुछ समय तक संघर्ष करते रहे और इसी दौरान 12वीं कक्षा भी पास कर ली।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि हॉकी का जुनून ऐसा चढ़ा हुआ था कि स्टिक हाथ से नहीं छूट रही थी। इसके बाद कई दफ्तरों के चक्कर काटे कि शायद गेम के दम पर सरकारी नौकरी मिल जाए, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। धीरे-धीरे उम्मीद पूरी तरह से टूटती गई और परिवार की आर्थिक हालत भी दयनीय होती चली गई। आज स्थिति यह है कि अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर दोनों भाई कुली का काम करते हैं और परिवार के लिए रोजी रोटी का बंदोबस्त कर रहे हैं। लेकिन आज भी हॉकी के प्रति दीवानगी ऐसी है कि दोनों भाई अपने बच्चों प्रीत और गगनदीप को भी हॉकी के खेल में ही आगे बढ़ा रहे हैं। दोनों बच्चे हॉकी की नियमित प्रैक्टिस कर रहे हैं और जब भी समय मिलता है दोनों भाई भी हॉकी लेकर मैदान में उतर आते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें