फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छंटाई के लिए लगाए गए अतिरिक्त कर्मी,

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो नंबर 14 व 15
विज्ञापन

स्टेशन पर आरएमएस में लगे राखियों के ढेर
- छंटाई के लिए लगाए गए अतिरिक्त कर्मी,
- हजारों की तादाद में पहुंची राखियां, तय समय में डाक का निपटान करना बना चुनौती
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। भाइयों की कलाई पर बहन का प्यार सही समय पर बंध सके, इसे लेकर डाक विभाग की कसरत आरंभ हो गई है। कैंट रेलवे स्टेशन पर स्थित आरएमएस (रेल मेल सर्विस) आफिस में हजारों डाक के ढेर इस समय लग गए हैं।
डाक का तय समय पर निपटान करना विभाग के लिए चुनौती बन गया है और इसी वजह से अब अतिरिक्त कर्मचारियों को यहां पर तैनात किया गया है। अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन आरएमएस कार्यालय से हरियाणा के अलावा, चंडीगढ़, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तर-प्रदेश व दिल्ली की ओर जाने वाली डाक आती है। राखी से पहले तो यहां पर हालात खराब हो गए हैं। हजारों डाक इस समय विभिन्न स्थानों के लिए आफिस में इकट्ठा हुई पड़ी है। ज्यादा डाक को देखते हुए अब डाक विभाग ने आरएमएस आफिस में अतिरिक्त स्टाफ को तैनात किया है।
विज्ञापन


डाक में हुई 30 प्रतिशत बढ़ोतरी
डाक विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पिछले वर्ष के मुकाबले इस वर्ष राखियों की डाक स्थान से दूसरे स्थान पर भेजने के लिए 30 प्रतिशत तक की वृद्धि हुई है। इस समय 60 से 70 प्रतिशत पोस्ट केवल राखियों की है जिसे प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जा रहा है। राखियों की डाक में वृद्धि होने के कारण स्टाफ विभिन्न स्थानों से आई हुए राखियों को छांटकर में जुटा है।

कम समय में राखियों को पहुंचाने का रखा गया है लक्ष्य
डाक विभाग की ओर से विदेशों से आने वाली राखियां व विदेशों में भेजी जाने वाली राखियों के लिए डाक विभाग ने विशेष प्रबंध किए हैं। इतना ही नहीं 36 डाकियों को राखियों की डाक घर से उठाने के भी निर्देश दिए गए हैं। यदि कोई घर से ही राखी की डाक भेजना चाहता है तो उसके लिए यह प्रबंध किया गया है। इसके लिए लोगों को पोस्ट आफिस आने की जरूरत तक नहीं है। इसके अलावा इस बार वॉटर प्रूफ एन्वेलप भी उपलब्ध करवाए गए हैं।
विज्ञापन

----------
जनता की सहूलियत के लिए विभाग व स्टाफ सदस्य पूर्ण प्रयास कर रहा है ताकि बहनों की राखी उनके भाई की कलाई पर बंध सके। इसके साथ ही विभाग की ओर से वाटर प्रूफ लिफाफे भी उपलब्ध करवाए गए हैं ताकि बारिश के मौसम में राखी गीली न हो सके।
-जगदीश गुप्ता, निदेशक, डाक विभाग, अंबाला कैंट।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें