प्रापर्टी डीलर के घर के बाहर निगला जहर
अंबाला कैंट। करधान में रेत-बजरी का काम करने वाले लखविंद्र ने प्रॉपर्टी डीलर के घर के समक्ष जहरीला पदार्थ निगल लिया। पुलिस के अनुसार लखविंद्र ने प्रॉपर्टी डीलर से कुछ राशि लेनी थी। इसके लिए वह प्रापर्टी डीलर के कई चक्कर काटकर थक चुका था। उसे गंभीर हालत में कैंट सिविल अस्पताल लाया गया, जहां से उसे चंडीगढ़ सेक्टर 32 अस्पताल में रेफर किया गया है।
खोजकीपुर में रेत व बजरी की दुकान के संचालक लखविंद्र का लेनदेन जैन नगर निवासी एक प्रॉपर्टी डीलर से था। पुलिस के अनुसार लखविंद्र कई बार अपने पैसे वापस लेने के लिए प्रापर्टी डीलर के चक्कर काट चुका था, मगर उसे राशि नहीं मिल रही थी। बताते हैं कि इसी से तंग आकर लखविंद्र सोमवार अपने साथ जहरीला पदार्थ लेकर गया। पैसे नहीं मिलने पर उसे प्रापर्टी डीलर के घर के समक्ष ही जहरीला पदार्थ निगल गया। आनन-फानन में कुछ लोग उसे अस्पताल लेकर पहुंचे जहां से उसे चंडीगढ़ रेफर किया गया। महेशनगर थाने के हेडकांस्टेबल सुशील ने बताया कि फिलहाल अभी मामले में लखविंद्र के बयान नहीं लिए गए हैं।