फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम ने कहा, दोनों पक्ष सुलझाएं मामला वरना कानूनन कार्रवाई होगी

विज्ञापन
विज्ञापन
गोचरांद भूमि में मूर्ति लगाने का मामला एसडीएम दरबार में
विज्ञापन

- एसडीएम ने कहा, दोनों पक्ष सुलझाएं मामला वरना कानूनन कार्रवाई होगी
अमर उजाला ब्यूरो
नारायणगढ़। गांव अहमदपुर में गोचरांद की जमीन पर डा. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति स्थापित करने का मामला सुलझता नहीं दिख रहा है। मामला एसडीएम दरबार में पहुंच गया, जबकि फिलहाल दोनों पक्षों में कोई सहमति नहीं बन पाई है। उधर, एसडीएम ने भी मामला सुलझाने के लिए समय दिया है। इसके बाद कानूनी कार्रवाई की बात भी कही है।
उल्लेखनीय है कि गांव अहमदपुर में एक पक्ष ने गोचरांद की जमीन पर डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित कर दी थी। इसी को लेकर विवाद बढ़ गया। गांव में स्थिति तनावपूर्ण हो गई। गांव में पुलिस बल तैनात किया गया था। सोमवार को इसी मामले को लेकर दोनों पक्ष एसडीएम दरबार में पहुंचे। एसडीएम मोनिका गुप्ता ने दोनों पक्षों की बैठक बुलाई। गांव की पंचायत सहित अन्य लोगों ने दलित समाज के लोगों से बाबा साहब की मूर्ति को गोचरांद की भूमि से हटाकर पंचायत घर के निकट स्थापित करने की अपील की, परंतु दलित समाज के लोगों ने उनकी इस अपील को ठुकरा दिया और बिना कोई फैसला लिए दलित समाज के लोग बैठक से उठकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम मोनिका गुप्ता ने बताया कि जिस जगह पर यह मूर्ति लगाई गई है, वह जगह गोचरांद की है और इस जगह में कोई भी प्रतिमा या कोई अन्य तामीर नहीं की जा सकती। इतना ही नहीं इस जगह पर किए गए किसी काम की कोई सरकार की ओर से सहायता नहीं दी जा सकती है। उन्होंने दो दिन की मोहलत देते हुए कहा कि यदि दोनों पक्षों में आपसी समझौता हो जाता है तो ठीक अन्यथा कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। उधर, गांव में अब भी स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है तथा किसी भी संभावित अप्रिय घटना को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात है तथा मूर्ति के पास दलित समुदाय के लोग शामियाना लगाकर बैठे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें