फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: नोडल आईटीआई की 80 सीटें हैं खाली, कई पाठ्यक्रमों में विद्यार्थियों का नहीं रुझान

Thu, 25 Sep 2025 04:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
आईटीआई यमुनानगर का भवन। आर्काइव
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी रिकार्ड आवेदन के बाद भी नोडल आईटीआई को अपनी सभी सीटें भरना टेढ़ी खीर हो गया है। सीटें भरने के लिए नोडल आईटीआई को विद्यार्थी नहीं मिल पा रहे हैं। यही कारण है कि चार ऑनलाइन और दो ऑफ लाइन सत्र के बाद भी सभी सीटों पर दाखिले नहीं हो पाए हैं। वहीं, अब सीटें भरने के लिए कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान विभाग की ओर से एक और चरण चलाया जा रहा है। इसके बाद भी नोडल आईटीआई की 80 से ज्यादा सीटें खाली हैं।
जिले की सबसे बड़ी व पुरानी राजकीय आईटीआई में दाखिला प्रक्रिया चल रही है। विभाग की ओर से रिक्त सीटों पर 30 सितंबर तक दाखिले किए जाएंगे। यह दाखिले प्रतिदिन वरीयता सूची जारी करके किए जाने हैं। परंतु नोडल आईटीआई की रिक्त सीटों पर विद्यार्थियों का रूझान नहीं दिख रहा है। यही कारण है कि रिक्त सीटों पर दाखिले नहीं हो रहे हैं। अभी नोडल आईटीआई की 80 सीटें खाली हैं। नोडल आईटीआई में कुल 32 ट्रेड की 83 यूनिट संचालित की जा रही हैं, जिसमें कुल 1348 सीटें हैं। इसके लिए इस बार 8619 विद्यार्थियों ने आवेदन किया था। बावजूद इसके 1348 सीटें नहीं भर पाई हैं। नोडल आईटीआई की 1348 में से 1268 सीटों पर दाखिले हुए हैं और 80 सीटें रिक्त हैं। दाखिला समिति के सदस्यों की ओर से विद्यार्थियों को प्रवेश लेने के लिए प्रेरित किया जा रहा है लेकिन उनका इन सीटों में रुझान नहीं है।
विज्ञापन

वीरवार को भी विद्यार्थी दाखिला लेने आईटीआई पहुंचे। सुबह की प्रक्रिया में शामिल हुए परंतु बाद में उन्होंने दाखिला नहीं लिया। सुबह नौ बजे विद्यार्थियों ने अपने एडमिट कार्ड जमा करवाए और दोपहर 12 बजे नई वरीयता सूची जारी की गई। इसके बाद एक-एक करके विद्यार्थियों को बुलाया गया और रिक्त सीटों के बारे में बताया गया। इस दौरान केवल तीन विद्यार्थियों ने दाखिला लिया और अन्य सभी ने अपने आवेदन रद्द करवा दिए। यह प्रक्रिया 30 सितंबर तक चलेगी। विशेषज्ञों के अनुसार अंतिम दौर में रिक्त सीटों पर दाखिले हो पाना मुश्किल होता है। इसी तरह रहा तो यह सीटें रिक्त रह जाएंगी और यह सत्र इसी तरह चलाना पड़ेगा।
विज्ञापन

अभी दाखिले चल रहे हैं और 30 सितंबर तक प्रवेश दिया जाएगा। पसंद की ट्रेड न मिलने के कारण अकसर विद्यार्थी दाखिला रद्द करवा लेते हैं और फिर प्रक्रिया में भाग लेते हैं। अंतिम तिथि तक सभी सीटें भर जाने की उम्मीद है।
दीपेश महेंद्रू, प्राचार्य नोडल आईटीआई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें