संवाद न्यूज एजेंसी
रादौर। कैबिनेट मंत्री श्याम सिंह राणा ने सेवा पखवाड़ा के तहत जिले के गांव रपोली, ऊँचा चांदना, गढी सिकंदरा, सिकंदरा, टोपरा कलां, जगूड़ी, कुंजल, बापौली, सढुरा, बापा, पूर्णगढ़ व अलीपुरा के कार्यक्रमों में पहुंचकर लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सेवा पखवाड़े से हमें शिक्षा मिलती है कि हमें नि:स्वार्थ भाव से समाज सेवा के कार्यों में भाग लेना चाहिए। यह सेवा पखवाड़े प्रधानमंत्री के साथ महापुरुषों के जन्मदिवसों के रूप में मनाया जा रहा है। कार्यक्रम में मंत्री का लोगों ने शॉल ओढ़ाकर व फूल मालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया। इस मौके पर सरस्वती मंडल के भाजपा मंडल अध्यक्ष हरदीप सिंह सैनी, भाजपा की वरिष्ठ नेता शशि दुरेजा, रूपेंद्र सिंह, भाजपा महामंत्री सतीश सैनी, रपौली सरपंच काबल सिंह, रजत कश्यप, ऊंचा चांदना सरपंच सतपाल सैनी, सिकंदरा सरपंच राजिन्द्र कुमार, टोपरा सरपंच बलराम सिंह, चरण सिंह टोपरा, आज्ञा राम सैनी, कुंजल सरपंच हरदीप सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।