फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: स्वास्थ्य जांच शिविर में 80 मरीजों को जांचा

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। श्री साईं अस्पताल की ओर से अमर उजाला फाउंडेशन के सहयोग से अस्पताल में वीरवार को स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। जिसमें हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ़ पुलकित छाबड़ा ने मरीजों की जांच की। इसके साथ ही मरीजों को मुफ्त दवाईयां भी दी गईं। वहीं मरीजों के टेस्ट भी करवाए गए। शिविर में कुल 80 मरीजों ने चिकित्सकों से परामर्श लिया। इसमें अधिकतर मरीज 40 वर्ष से अधिक आयु के थे। चिकित्सक ने जांच के दौरान मरीजों को अपनी जीवन शैली को सुधारने के लिए भी परामर्श दिया।
विज्ञापन

फोटो: 13
घुटनों की करवाई जांच
शिविर में अंजू रानी ने बताया कि उनके घुटनों में बहुत दर्द रहता है। इसलिए वे इस जांच शिविर में अपनी जांच करवाने के लिए आई हैं। अब वे अन्य टेस्ट भी करवाएंगी।
फोटो: 11
शिविर से मिलती है राहत
शिविर में आई उषा रानी ने बताया कि उनके हाथों की नसाें में दर्द रहता है। इसलिए वह अपनी जांच करवाने के लिए शिविर में पहुंची। इस तरह के शिविर से आमजन को बहुत राहत मिलती है। टेस्ट करवाने के बाद अब वह अपना उपचार करवाएंगी।
विज्ञापन

फोटो: 10
पैरों की करवाई जांच
यशपाल सिंह ने बताया कि उन्हें लंबे समय से पैरों व घुटनों में दर्द रहता है। जांच शिविर के बारे में पता चला इसलिए वह अपनी जांच करवाने के लिए पहुंचे हैं।
विज्ञापन

फोटो: 12
कमर दर्द की करवाई जांच
शिव कुमार ने बताया कि उनकी कमर में दर्द रहता है। इसलिए वह भी अपनी जांच करवाने के लिए जांच शिविर में आए। चिकित्सक ने उन्हें सैर करने की सलाह दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें