फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यस्तरीय फुटबाल चैंपियनशिप के पहले दिन 8 टीमों में हुई टक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
25 साल बाद आखिरकर वीरवार को अंबाला में हरियाणा स्टेट फुटबॉल चैंपियनशिप का शानदार आगाज हो गया। मैदान के अंदर भिड़ीं अलग-अलग राज्यों की आठ टीमों में से अंबाला की टीम ने पहले ही दिन शानदार प्रदर्शन की बदौलत 2-0 से सिरसा को मात कर बढ़त बना ली। इस चैंपियनशिप का आगाज हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह द्वारा किया जाना था, लेकिन वह किसी कारणवश नहीं आ सके।
विज्ञापन

हरियाणा फुटबॉल एसोसिएशन के प्रधान सूरजपाल अंबू और गृहमंत्री अनिल विज के भाई कपिल विज सहित एसोसिएशन के महासचिव ललित चौधरी बतौर मुख्यातिथि के रूप में शामिल होकर जीएमएन कॉलेज में शुभारंभ किया। पहले दिन जीएमएन और एसडी कॉलेज मैदान के अंदर 4-4 मैच हुए। शुभारंभ मैच सोनीपत और फरीदाबाद के मध्य खेला गया। रेफरी विशाल सिंह, गुलबहार, सचिन, नरेंद्र कुमार थे जिन्होंने मैच को शुरू किया। इसमें फरीदाबाद का शानदार प्रदर्शन किया। पहले मैच में फतेहाबाद और यमुनानगर के बीच खेला गया, जिसमें फतेहाबाद ने यह मैच 2-0 से जीता। हिसार और पानीपत के मध्य खेला गए मैच में हिसार 1-0 से हार गया। तीसरा मैच पंचकूला और कुरुक्षेत्र का मध्य खेला गया जिसमें पंचकूला ने यह मैच 1-0 से जीत लिया।
2-0 से जीती अंबाला की टीम, अमन और कुलबीर सिंह का शानदार प्रदर्शन
डीएफए अंबाला और सिरसा का मध्य खेले गए मैच में अंबाला की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। शुरुआत से लेकर आखिरी तक अपनी बढ़त बनाई। एक के बाद एक गोल की बदौलत अंबाला यह मुकाबला 2-0 से जीत लिया। अंबाला की टीम में अमन और कुलबीर सिंह का बेहतरीन खेल रहा। अमन को बेस्ट प्लयेर दिया गया। हरियाणा पॉवर स्पोर्ट्स ग्रुप पंचकूला और मेवात का मध्य खेला गया जिसमें हरियाणा पॉवर स्पोर्ट्स ग्रुप पंचकूला ने यह मैच 1-0 से जीत लिया। इसके अलावा झज्जर और महेंद्रगढ़ का मध्य खेला गया जिसमें झज्जर ने यह मैच 4-0 जीत लिया। करनाल और चरखीदादरी के मध्य खेले गए मैच में चरखीदादरी ने जीता। इस मौके पर डिप्टी डायरेक्टर अरुण कांत, कुलबीर रावत, अरविंद, वरिंद्र आर्य रिटायर्ड फुटबॉल कोच, संजीव जैन (गोपाचा), बलित नागपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें