फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: सिंगापुर भेजने के नाम पर युवक से 8 लाख ठगे

Tue, 10 Feb 2026 02:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
साहा। चुडियाला गांव निवासी महेश कुमार ने एक युवक पर विदेश भेजने के नाम पर 8 लाख रुपये की ठगी करने का आरोप लगाया है। शातिर ठग ने युवक को सिंगापुर में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 2 लाख रुपये नकद ले लिए और 6 लाख रुपये खाते में ट्रांसफर करवा लिए।
विज्ञापन

जब विदेश भेजने की बारी आई तो फोन ही बंद कर लिया। साहा थाना पुलिस ने महेश कुमार की तहरीर पर गांव के ही हिमांशु भारद्वाज पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस को दी तहरीर में महेश कुमार ने बताया कि गांव के रहने वाले हिमांशु भारद्वाज ने उसे सिंगापुर में काम दिलाने का भरोसा दिया था।
झांसे में आकर 6 नवंबर से 9 दिसंबर 2025 तक आरोपी को 8 लाख रुपये दिए। इसमें से 6 लाख पंजाब नेशनल बैंक के खाते के जरिए ट्रांसफर किए गए जबकि 2 लाख रुपये नकद दिए गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें