फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: अनधिकृत स्कूलों पर 74 कर्मचारियों की नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। जिला मौलिक शिक्षा विभाग ने जिले में चल रहे अनधिकृत निजी स्कूलों पर कार्रवाई की है। इसके साथ ही विभाग की नजर में ऐसे और भी स्कूल सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन

अब विभाग उन स्कूलों पर भी कार्रवाई करने की तैयारी में हैं। इसके साथ ही विभाग की ओर से उन अनधिकृत निजी स्कूलों पर भी नजर रखी जा रही है, जो अनधिकृत स्कूल विभाग ने बंद करवा दिए हैं, जिससे कि ये स्कूल दोबारा न खुल सकें। ऐसे स्कूलों पर नजर रखने के लिए विभाग ने फील्ड में अपने 74 कर्मचारियों को सक्रिय किया है। सोमवार को क्लस्टर मुखिया ने कई स्कूलों में जाकर निरीक्षण भी किया।
बता दें कि विभाग ने पहली से आठवीं कक्षा तक जिले में 33 अनधिकृत निजी स्कूलों की सूची जारी की थी। यह स्कूल बिना मान्यता के कक्षाएं चल रहे थे। विभाग की ओर से ऐसे 19 निजी स्कूलों पर ताला लगवाया गया है, जबकि कई स्कूलों ने परमिशन के लिए निदेशालय में फाइल जमा करवा रखी है। इसके बाद भी विभाग की नजर में कई अनधिकृत स्कूल आए हैं, उन पर भी कार्रवाई चल रही है।
विज्ञापन

प्लेवे में पांच वर्ष से ऊपर मिला बच्चा तो कार्रवाई
दरअसल, राजकीय स्कूलों में बालवाटिका कक्षा शुरू की गई है। इन बालवाटिका में पांच वर्ष से ऊपर के विद्यार्थियों को दाखिल किया जा रहा है। विभाग की जानकारी में यह भी सामने आ रहा है कि कई प्लेवे पांच वर्ष से ऊपर के बच्चों को भी बैठा रहे हैं, लेकिन विभाग बार-बार इन प्लेवे को 5 वर्ष से ऊपर के बच्चों को बैठाने के लिए मना कर चुका है। अब विभाग की ऐसे प्लेवे पर भी नजर है। अगर ऐसे कोई बच्चा विभाग को मिलता है तो शिक्षा विभाग की ओर से महिला एवं बाल विकास विभाग को उस प्लेवे की अनुमति रद्द करने के लिए लिखा जाएगा।
वर्जन
जिन अनधिकृत निजी स्कूलों को विभाग की ओर से बंद करवाया गया है। उनकी लगातार चेकिंग करवाई जाएगी। इसको लेकर बीईओ को पत्र लिख दिया है। साथ ही फील्ड में 74 कर्मचारी भी सक्रिय किए गए हैं। वह ऐसे स्कूलों पर नजर रख रहे हैं।
विज्ञापन

सुधीर कालड़ा, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, अंबाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें