महर्षि वाल्मीकि सभी के मार्गदर्शक : विज
फोटो नंबर : 28 व 29
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। स्वास्थ्य, खेल एवं युवा कार्यक्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि भगवान महर्षि वाल्मीकि सबके मार्गदर्शक तथा इस सृष्टि के आदि कवि थे और उन्होंने रामायण के माध्यम से भगवान राम के व्यक्तित्व के बारे में विस्तार से वर्णन किया है। हमें महर्षि वाल्मीकि का प्रकट दिवस सामूहिक तौर पर मनाना चाहिए।
विज गांव बब्याल में आयोजित भगवान वाल्मीकि प्रकट दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि बोल रहे थे। उन्होंने वाल्मीकि धर्मशाला के विस्तार के लिए 10 लाख रुपये देने की घोषणा भी की। इससे पूर्व विज ने झंडे की रस्म अदा की और महर्षि वाल्मीकि के चित्र पर पुष्पांजलि दी और दीपशिखा प्रज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मौके पर डॉ. मुकेश कंडारा, संजीव कुमार ढिल्लों, मास्टर वेद प्रकाश, अनिल मेहता उपस्थित रहे। यहां पहुंचने पर मुख्यातिथि को पिछड़ा वर्ग आयोग के निदेशक मोहन लाल बग्गन व वाल्मीकि समिति के जिला प्रधान नंद लाल सौदा, खादी बोर्ड के सदस्य मदन लाल शर्मा, रेलवे कॉलोनी से पार्षद सन्नी, गौतम, गोदू, प्रमोद कुमार लक्की, अशोक कुमार, सुंदर नगर से आरके बागड़ी, दीपी नेगी, रवि, हैप्पी, टुंडला से कर्म सिंह, ऋषिपाल, गोल्डी, तोपखाना बाजार से राजकुमार राजा, ललित, यादविंद्र शर्मा ने महर्षि वाल्मीकि का चित्र भेंट किया।