फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसें नहीं मिलने पर शाम विद्यार्थियों ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

अंबाला सिटी/कैंट। बसें न मिलने से गुस्साएं विद्यार्थियों ने मंगलवार देर शाम सिटी के अग्रसेन चौक पर हंगामा किया और रोडवेज डिपो के गेट पर पहुंचकर नारेबाजी की। मामले की जानकारी मिलते ही तुरंत मौके पर पुलिस पहुंची जिसके बाद आनन-फानन में विद्यार्थियों के लिए चार बसों का प्रबंध किया गया। इससे पहले विद्यार्थियों ने सुबह डीसी ऑफिस में बस चालकों की मनमानि को लेकर भी ज्ञापन सीटीएम को सौंपा था।
शाम करीब साढ़े पांच बजे आईटीआई व अन्य कॉलेजों के विद्यार्थी पॉलीटेक्निक व अग्रसेन चौक पर बसों की इंतजार में खड़े थे। रोडवेज बसें कम ही थी जिस वजह से प्राइवेट बसों में सवारियां ठसाठस भरी रही। प्राइवेट बसों में सवारियों की संख्या अधिक होने पर विद्यार्थियों को प्राइवेट बस में उन्हें परिचालकों द्वारा चढ़ने नहीं दिया गया। इस दौरा न कई विद्यार्थियों को बसों से उतार भी दिया गया। इससे गुस्साए सैकड़ों विद्यार्थी अग्रसेन चौक पर इकट्ठा हो गए। विद्यार्थी रोष स्वरूप रोडवेज डिपो के बाहर जमा हो गए और जमकर हंगामा किया। मामले की सूचना मिलते ही बलदेव नगर थाना प्रभारी जसवंत सिंह मौके पर पहुंचे और रोडवेज जीएम गगनदीप से बात कर मौके पर रोडवेज की चार बसें मंगवाई गई। बसों के आने पर विद्यार्थी शांत हुए।
विज्ञापन


रोडवेज ने चलाईं 100 बसें
उधर, मंगलवार को अंबाला डिपो द्वारा करीब 100 बसों को चलाया गया, जिनमें अधिकतर रोडवेज बसें शामिल रही। लोकल रूटों के अलावा जालंधर, लुधियाना, पटियाला, पिंजौर, पंचकूला आदि क्षेत्रों में बसें भेजी गई। चालकों की कमी रही जिस वजह से अनुबंध पर लिए गए चालकों के हाथों में बसें थमाई गई। स्थिति पर नजर रखने के लिए कैंट बस स्टैंड पर सुबह से ही रोडवेज अंबाला डिपो के जीएम गगनदीप सिंह व अन्य अधिकारी पहुंच गए थे। इस दौरान बस स्टैंड पर भारी संख्या में पुलिस बल भी तैनात रहा। जीएम रोडवेज गगनदीप सिंह ने बताया कि ठेकेदारी प्रथा के तहत प्राइवेट ड्राइवर लगाने का कार्य शुरू हो चुका है। दस साल पहले जिन लोगों के हैवी लाइसेंस बनाए थे उनको बस चलवाकर देखा जा रहा है और कई से बसें चलवाई गई हैं। प्रत्येक कार्य की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए वीडियोग्राफी भी की जा रही है।

रात को उखाड़े डिपो के पास से टेंट
उधर, पुलिस रोडवेज यूनियन की हड़ताल को लेकर पूरी तरह से सख्त हो गई है। सोमवार रात अंबाला डिपो के समक्ष लगे यूनियन द्वारा प्रदर्शन के लिए लगाए गए टेंट को उखाड़ दिया गया। मंगलवार को किसी को भी यहां पर बैठने नहीं दिया गया। रोडवेज डिपो के आसपास पुलिस की कई टीमें तैनात रही और यहां कर्मचारियों को एकत्र होने नहीं दिया गया। दूसरी ओर रोडवेज यूनियन के समर्थन में बिजली बोर्ड कर्मचारी यूनियन ने भी लगातार दूसरे दिन सब यूनिटों पर हड़ताल की।
विज्ञापन


जल्द निकलेगा हल : विज
वहीं इस मामले को लेकर कैबिनेट मंत्री अनिल विज का कहना है कि सरकार हड़ताली कर्मचारियों से लगातार बातचीत कर रही है इसका जल्द ही कोई न कोई हल निकल जाएगा। विज ने कहा कि जब सरकार बातचीत के लिए तैयार है और सरकार बातचीत करना चाहती है फिर हड़ताल का कोई औचित्य नहीं रह जाता। विज ने हड़ताली कर्मचारियों को सलाह दी कि उन्हें बातचीत में शामिल होना चाहिए जिसका अच्छा परिणाम सामने आएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें