पानी की पाइपलाइन में लीकेज होने से मकान में आई दरारें
फोटो नंबर------55
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। नन्हेड़ा निवासी चरणजीत सिंह ने जन स्वास्थ्य विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि पीने के पानी की पाइप लाइन में लीकेज होने से उसका घर कभी भी गिर सकता है। इस बारे में अधिकारियों व स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज से शिकायत के बाद इसे सही करने में एक महीना का समय लग गया। इस कारण दीवारों में दरारें आ गईं और झुक गई हैं।
उन्होंने बताया कि करीब एक माह पहले उन्होंने पाइपलाइन में लीकेज आने पर जन स्वास्थ्य विभाग को शिकायत दी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद वे स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज से मिलने के बाद 20 सितंबर को पाइप लाइन बदल दी गई। लेकिन, इस काम में देरी होने की वजह से मकान की दीवारों में दरारें आ गईं। साथ ही झुकना भी शुरू हो गया। उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री से गुहार लगाई है कि उनके घर में दो छोटे बच्चे हैं। विभाग की लापरवाही के कारण वे एक माह से बेघर हो गए हैं।