फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

- नगर पालिका नारायणगढ़ की बैठक स्थगित होने से पार्षदों ने बताया रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
ऑफिस पहुंचे नपा सचिव अचानक निकले, हाउस की बैठक स्थगित होने पर पार्षदों ने जताया रोष
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नारायणगढ़।
नारायणगढ़ नगरपालिका हाउस की शनिवार को बुलाई गई बैठक एक बार फिर स्थगित कर दी गई। बैठक का एजेंडा और सूचना जारी करने वाले नपा सचिव भी निर्धारित समय पर कार्यालय पहुंच चुके थे लेकिन एकाएक सचिव महोदय कार्यालय से चले गए और लगभग आधे घंटे बाद बैठक स्थगित होने की जानकारी पार्षदों के बीच पहुंची।

बता दें कि नगरपालिका सचिव अनिल राणा ने नौ फरवरी को नपा के सभी 15 निर्वाचित, दो मनोनीत पार्षदों, सांसद तथा राज्यमंत्री को सूचना भेजकर शनिवार की हाउस की बैठक में पहुंचने का अनुरोध किया था। बैठक के एजेंडे में 2018-19 के लिए आम बजट, पेंडिंग नक्शे, स्ट्रीट लाइट व अन्य विकास कार्य शामिल थे। शनिवार को होने वाली बैठक के निर्धारित समय 11 बजे से पहले ही नपा सचिव, कार्यवाहक चेयरपर्सन मनिका अग्रवाल तथा अन्य 12 निर्वाचित पार्षद नपा कार्यालय पहुंच चुके थे। नपा सचिव के कार्यालय पहुंचते ही उम्मीद जगी थी कि पिछले 10 माह का सूखा शायद अब समाप्त हो जाए लेकिन पार्षदों को एक बार फिर निराशा हाथ लगी और बैठक स्थगित हो गई। ठीक 11 बजकर 10 मिनट तक जो सचिव कार्यालय में मौजूद थे, एकाएक वहां से चले गए और लगभग 11:45 पर लिखित पत्र द्वारा बैठक के लिए इंतजार कर रहे पार्षदों को बैठक स्थगित करने की सूचना दी गई जिसमें मीटिंग स्थगित होने का कोई कारण ही नही बताया गया।
विज्ञापन


13 पार्षद मौजूद थे बैठक में
शनिवार को बैठक में शामिल होने के लिए दो निर्वाचित पार्षदों मंजू बाला और जगदीप कौर को छोड़कर अन्य 13 पार्षद मौजूद थे, लेकिन जैसे ही मीटिंग स्थगित होने की सूचना आई तभी तीन पार्षद तो वहां से चले गए, जबकि 10 पार्षदों कार्यवाहक अध्यक्षा मनिका अग्रवाल, वीणा चानना, सुधा शर्मा, प्रवीण कुमार नामदेव, जयप्रकाश, रति राम, श्रवण कुमार, राखी देवी, सुरेश धीमान, नीलम वालिया ने नपा सचिव के रवैये के खिलाफ एक प्रस्ताव पास करते हुए उपायुक्त अंबाला, उपमंडल अधिकारी व स्थानीय निकाय मंत्री को प्रतियां भेज कार्यवाही की मांग की।
विज्ञापन


पार्षदों ने जताया रोष
वरिष्ठ पार्षद डॉ. सुरेश धीमान ने बैठक स्थगित करने के पीछे राजनीतिक दबाव बताया। उनका कहना है कि जानबूझकर विकास कार्य रुकवाए जा रहे है। इसी तरह पार्षद श्रवण कुमार ने कहा कि 10 पार्षद शहर के विकास के लिए पहले भी प्रयासरत थे, हमने पहले भी सर्वसम्मति से सहयोग दिया था, अब भी सहयोग के लिए तैयार है। लेकिन उनकी भावनाओं, अधिकारों का न जाने क्यों हनन किया जा रहा है। पार्षद प्रवीण नामदेव, नीलम वालिया, सुधा शर्मा, रतिराम, जय प्रकाश के अनुसार बैठक न होने से नक्शे पास नहीं हो रहे। लोगों को मकान बनाने के लिए लोन लेने है, शहरी परेशान है लेकिन न जाने किस जिद्द और क्यों बैठक बार-बार स्थगित की जा रही है।

सचिव ने नहीं उठाया फोन
वहीं इस संदर्भ में जब नपा सचिव अनिल राणा से बात करनी चाही तो उनके मोबाइल पर बार-बार संपर्क करने के बावजूद भी उन्होंने फोन नहीं उठाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें