बराड़ा। शाहाबाद बराड़ा मार्ग पर स्थित गांवों के बस स्टैंड पर क्यू शेल्टर तक की सुविधा नहीं है। यहां पर यात्री व स्कूली बच्चे खुले आसमान के नीचे खड़े होकर बस का इंतजार करते हैं। धूप हो या छांव, बरसात हो या तूफान, बस का इंतजार खड़े होकर करना पड़ रहा है। योगेंद्र सिंह, यादवीर सुभरी, मनजीत सिंह व प्रेम ने बताया कि उगाला, अधोया, सुभरी फार्म, रावा, जलूबी, जफरपुर, दोसड़का व धीन बस स्टैंड पर शेल्टर की सुविधा तक नहीं है। लोगों ने कई बार मांग की लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि शेल्टर यहां स्थापित करने चाहिए ताकि लोगों को सुविधा मिल सके।
अरूणाय रवाना होगा शिव भक्तों का जत्था
बराड़ा। पेहवा के अरूणाय में संगमेश्वर महादेव के दर्शन करने के लिए बराड़ा से शिव भक्तों का एक जत्था रवाना होगा। सीमा देवी, तमन्ना शर्मा व दीप ने बताया कि भवान शिव को जलाभिषेक करने के लिए दर्जनों लोग पेहवा के गांव अरूणाय में शिव मंदिर जाकर शिवलिंग पर जलाभिषेक कर भांग, धतूरा, बेल पत्र आदि चढ़ाएंगे। श्रावण माह में व्रत रखने वाले सोमवार को भगवान महादेव के दर्शन कर व्रत खोलेंगे।