फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: प्रदेश के 66 बच्चे करेंगे अहमदाबाद इसरो की सैर, हुए रवाना

Tue, 02 Dec 2025 03:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। प्रदेश के 66 विद्यार्थी अहमदाबाद में इसरो की सैर करेंगे। सोमवार को 13 जिलों के विद्यार्थी छावनी रेलवे स्टेशन और 9 जिलों के विद्यार्थी रेवाड़ी से रवाना हुए। हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद की ओर से इस शैक्षणिक यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इस उपलक्ष्य में सोमवार को जिला परियोजना समन्वयक प्रमोद कुमार ने झंडी दिखाकर बच्चों को रवाना किया।
विज्ञापन

एपीसी हरजिंद्र सिंह ने बताया कि प्रदेशभर से पीएम श्री राजकीय स्कूलों के कक्षा नौंवी, दसवीं व 11वीं के टॉपर विद्यार्थियों को चयनित किया गया। यह शैक्षणिक यात्रा 7 दिसंबर को सुबह वापस अंबाला पहुंचेगी। विद्यार्थी इसरो के साथ ही लोकल साइट और स्टैच्यू ऑफ यूनिटी भी देखेंगे।बच्चों के साथ एपीसी हरजिंद्र सिंह, शिक्षक किरनपाल, मीना, मधु, बलविंद्र, राजेश, बीआरपी विनोद व अभिभावक भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें