फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली की तारों से टकराकर सामान से भरे कंटेनर में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अंबाला सिटी। शहर चंडीगढ़ रोड पर बलदेव नगर के पास शनिवार सुबह एक कंटेनर में अचानक आग लग गई। आग लगने से कंटेनर में पड़ा सामान जलकर खाक हो गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार चंडीगढ़ रोड पर बलदेव नगर के पास शनिवार सुबह करीब साढ़े 8 बजे कुक्कू ट्रांसपोर्ट में धारुहेड़ा से एक कंटेनर चालक प्लास्टिक का सामान लेकर आया था कि उस दौरान वहां से गुजर रही बिजली की तारों से कंटेनर टकरा गया। जिस कारण कंटेनर में आग लग गई। हालांकि हादसे के दौरान कंटेनर चालक सुरक्षित बच निकला, लेकिन कंटेनर में पड़ा प्लास्टिक का सामान आग की भेंट चढ़ गया। आग लगने से कंटेनर के चारों टायर जलकर खाक हो गए। इस दौरान आग ने इतना विकराल रूप धारण कर लिया कि मौके पर फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पहले फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी अंबाला सिटी फायर ब्रिगेड स्टेशन से पहुंची, इसके बाद आग बढ़ती देख दूसरी गाड़ी अंबाला कैंट फायर ब्रिगेड स्टेशन से मंगवाई। अभी तक आग से होने वाले नुकसान का आंकलन नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें