फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेहूं कटाई के सीजन में आगजनी की घटनाओं को रोकने के लिए प्रेम नगर फीडर की बंद रहेगी बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
बराड़ा। गेहूं कटाई का सीजन शुरू होने वाला है। इसके चलते बिजली निगम ने शनिवार से दिन में बिजली आपूर्ति बंद करने का निर्णय लिया है, ताकि गेहूं की फसल में होने वाली आगजनी की घटनाएं न हो। दरअसल गेहूं की फसल करीब पककर तैयार हो चुकी है, जिसका कटाई का सीजन भी शुरू होने वाला है। ऐसे में गेहूं की फसल में आगजनी की घटनाएं तकरीबन देखने को मिलती है। इसका कारण खेतों के ऊपर से गुजर रही बिजली की तारें हैं। यदि बिजली की तारें आपस में टकरा जाती है तो उनसे निकलने वाली चिंगारी खेत में खड़ी फसल में तांडव मचा सकती है। किसानों की मेहनत कुछ ही समय में राख हो सकती है। इसी कारण से बिजली विभाग ने कटाई के सीजन में दिन में बिजली बंद करने का निर्णय किया है। ताकि किसानों की मेहनत पर बिजली विभाग की ओर से कोई आंच न आए।
बराड़ा क्षेत्र में कई खेत ऐसे हैं। जिनके ऊपर से बिजली की हाईटेंशन तारें गुजर रही हैं। ये तारें बहुत ढीली भी हैं। इसके साथ ही हवाएं भी चलने लगी हैं। जिसके कारण ये तारें आपस में टकराती रहती हैं। इनके टकराने से चिंगारी उत्पन्न होती है। इससे इनके नीचे खड़ी फसल में आग लगने की संभावना रहती है। इस स्थिति को देखते हुए ही बिजली विभाग ने यह व्यवस्था की है।
विज्ञापन


उगाला अनाज मंडी में बंद रहेगी बिजली
उगाला अनाज मंडी के पास प्रेम नगर फीडर है। जहां से उगाला अनाज मंडी को बिजली सप्लाई होती है। बिजली विभाग के शेड्यूल के हिसाब से ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली बंद होगी। यह बिजली घर ग्रामीण क्षेत्र में है। जिसके कारण यहां भी दिन में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
फायर ब्रिगेड की गाड़ी की व्यवस्था खानापूर्ति
क्षेत्र में फायर ब्रिगेड की व्यवस्था को लेकर केवल खानापूर्ति की जाती है। हर वर्ष गेहूं की कटाई के सीजन के दौरान फायर ब्रिगेड की केवल एक गाड़ी मुलाना में खड़ी की जाती है, जोकि पर्याप्त नहीं है। मुलाना व बराड़ा के गांवों की संख्या सौ के करीब है। ऐसे में यदि कहीं आगजनी की घटना हो जाती है, तो जब तक फायर ब्रिगेड की गाड़ी घटनास्थल पर पहुंचती है। तब तक फसल में लगी आग से सब कुछ जलकर राख हो चुका होता है। अभी तक क्षेत्र में फायर ब्रिगेड की गाड़ी की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। जबकि गेहूं की कटाई का सीजन शुरू होने वाला है। खेतों में गेहूं पककर तैयार खड़ी है।

यह रहेगा बिजली आपूर्ति का शेड्यूल
गेहूं की फसल की कटाई के सीजन के समय बिजली आपूर्ति का समय शाम 7 से सुबह 6 बजे तक बिजली आपूर्ति गांवों के लिए बहाल रहेगी। इसके साथ ही खेतों के लिए रात 10:30 बजे से सुबह 4 बजे तक बहाल रहेगी।
विज्ञापन


प्रेम नगर फीडर ग्रामीण क्षेत्र में आता है। इसकी बिजली की तारें अधिकतर खेतों के ऊपर से गुजर रही है। इसलिए वहां से बिजली की सप्लाई गेंहू की कटाई के सीजन में बंद रहेगी। जबकि शहरी क्षेत्र में बिजली सुचारू रूप से ही चलेगी। किसानों की मेहनत बेकार न हो इसीलिए विभाग ने यह कदम उठाया है।
- आदित्य शुक्ला, एसडीओ, बिजली विभाग, अधोया।

डीसी के आदेश मिलते ही क्षेत्र में फायर ब्रिगेड की गाड़ी भिजवा दी जाएगी। अभी डीसी के आदेश नहीं हुए हैं।
- अमर सिंह, फायर स्टेशन आफिसर, अंबाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें