फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरक्षा का हवाला दे पहली बार बंद कमरे में हुई बोर्ड सदन की बैठक, भाजपा पार्षदों का वॉक आउट

विज्ञापन
विज्ञापन
माल रोड बंद करने के मुद्दे पर बोर्ड सदन की बैठक बेनतीजा, भाजपा पार्षदों का वॉकआउट
विज्ञापन

सुरक्षा का हवाला दे पहली बार बंद कमरे में हुई बैठक, अब अगली बैठक में होगी चर्चा
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए माल रोड बंद करने के मुद्दे पर कैंटोनमेंट बोर्ड में सोमवार सुबह बोर्ड सदन की स्पेशल बैठक हुई। भाजपा पार्षदों ने माल रोड को बंद करने का विरोध करते हुए वॉकआउट कर दिया। इसके बाद बोर्ड अधिकारियों को बैठक खत्म करनी पड़ी। सुरक्षा का हवाला देते हुए पहली बार बंद कमरे में बैठक हुई। बैठक के बाद भाजपा पार्षदों ने कहा कि माल रोड को आम जनता के लिए बंद नहीं होने दिया जाएगा। इसके लिए वह हाईकोर्ट तक लड़ाई लड़ेंगे। वहीं बोर्ड सीईओ एवं सचिव वरुण कालिया का कहना था कि सुरक्षा की दृष्टि को लेकर सेना की ओर से माल रोड को बंद करने का आग्रह आया था जिस पर चर्चा हुई। पार्षदों ने अपना तर्क रखा है। फिलहाल कोई सहमति नहीं बनी। अगली बैठक में मामले पर चर्चा होगी।
डेढ़ घंटा बंद कमरे में चली बैठक
कैंटोनमेंट बोर्ड के मुख्य हाल में हमेशा सदन की बैठक होती है, मगर इस बार दोपहर 12 बजे सदन की बैठक सीईओ के ऑफिस में हुई। इसमें बोर्ड अध्यक्ष ब्रिगेडियर एसएस सिद्धू के अलावा अन्य सैन्य सदस्य मौजूद रहे जबकि बोर्ड उपाध्यक्ष अजय बवेजा सहित छह भाजपा पार्षद और एक कांग्रेस पार्षद सुरेंद्र तिवारी मौजूद रहे। बैठक कोर हेडक्वार्टर के समक्ष माल रोड बंद करने को लेकर थी। बोर्ड अधिकारियों का तर्क था कि मामला सुरक्षा से जुड़ा है जिस वजह से मीडिया को भी बैठक में शामिल होने नहीं दिया गया।
विज्ञापन

सेना वॉकिंग के समय बंद करे रोड, दिनभर मंजूर नहीं : बवेजा
करीब डेढ़ घंटे बाद एक-एक करके भाजपा पार्षद कमरे से बाहर आए। बोर्ड उपाध्यक्ष बवेजा ने बताया कि सेना माल रोड को सामान्य जनता के लिए बंद करना चाहती है जोकि उन्हें मंजूर नहीं है। सेना को विकल्प दिया गया था कि वह सुबह व शाम वॉकिंग के समय रोड को बंद कर सकते हैं, मगर सेना सारा दिन रोड को बंद करना चाहती है जोकि सही नहीं है। पार्षद राजू बाली, आशिमा, लक्ष्मी देवी, सन्नी व नीलम शर्मा ने भी विरोध जताया। बवेजा ने कहा कि पार्षद रोड को बंद नहीं होने देंगे और यदि इसके लिए उन्हें हाईकोर्ट का भी रुख करना पड़ा तो करेंगे। उन्होंने बताया कि रक्षा मंत्री के निर्देशों पर बामुश्किल रोड को पब्लिक के लिए खोला गया है और अब फिर से बंद करने पर लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।
बोर्ड उपाध्यक्ष पर लगाए आरोप
बोर्ड पार्षद सुरेंद्र तिवारी ने उपाध्यक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा कि कैंटोनमेंट स्वतंत्र बोर्ड है जोकि अपने निर्णय स्वयं ले सकता है, मगर उपाध्यक्ष बवेजा इस मसले पर भी मंत्री अनिल विज की राय लेने की बात कह रहे थे जोकि गलत है। वहीं उपाध्यक्ष बवेजा ने कहा कि तिवारी भाजपा में रहते हुए उनकी टांगें तुड़वा चुके हैं और अब कांग्रेस में शामिल होकर उन पर आरोप लगाना कौन सी बड़ी बात है।
विज्ञापन

माल रोड को बंद करने का यह है मुख्य कारण
अंबाला स्थित खड्ग कोर दुश्मन के निशाने पर सदैव रहती है। अंबाला में पूर्व में कई पाकिस्तानी जासूस भी पकड़े जा चुके हैं। कोर हेडक्वार्टर माल रोड पर स्थित है और किसी भी गड़बड़ी की कभी भी आशंका रहती है। सेना को खतरा है कि यदि इस कोर हेडक्वार्टर के आसपास के क्षेत्र को आम पब्लिक के लिए बंद नहीं किया गया तो संदिग्ध गतिविधि को अंजाम दिया जा सकता है। यही वजह है कि सेना माल रोड का एक हिस्सा बंद करने को आमादा है और इसी मुद्दे को लेकर सेना और सिविलियन में अकसर विवाद भी रहता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें