फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाई माह बाद होनी थी कष्ट निवारण समिति की बैठक, बिना कारण बताए स्थगित

विज्ञापन
विज्ञापन
ढाई माह बाद होनी थी कष्ट निवारण समिति की बैठक, बिना कारण बताए स्थगित
विज्ञापन

अंतिम बार 20 सितंबर को हुई बैठक में पहुंचे थे मंत्री कृष्णलाल पंवार
25 अक्तूबर को हुई बैठक में डीसी ने की थी अध्यक्षता
अमर उजाला ब्यरो
अंबाला कैंट। ढाई माह बाद 8 जनवरी को होने वाली जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक को फिर से स्थगित कर दिया गया है। ऐसे में लोगों को अपनी शिकायत के समाधान के लिए और इंतजार करना पड़ेगा। बता दें कि अंतिम बार 25 अक्तूबर को डीसी शरणदीप कौर बराड़ की अध्यक्षता में बैठक हुई थी। रही बात मंत्री कृष्णलाल पंवार की तो वे 20 सितंबर को हुई बैठक में शामिल हुए थे।
विज्ञापन

बता दें कि आठ जनवरी को जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक होनी थी, लेकिन सोमवार शाम को नगराधीश सुशील कुमार ने बताया कि बैठक को किन्हीं कारणों से स्थगित कर दिया गया है। इससे पहले पिछले माह में होने वाली बैठक मंत्री के बीमार होने के कारण स्थगित की गई थी। अंतिम बार 25 अक्तूबर को पंचायत भवन में हुई बैठक में परिवहन मंत्री के न पहुंचने पर डीसी शरणदीप कौर बराड़ ने बैठक की अध्यक्षता की थी और समस्याओं का निपटाया था। ऐसे में सवाल उठता है कि ढाई माह बाद होने वाली बैठक को बिना कारण क्यों स्थगित कर दिया गया। हर माह होने वाली बैठक को बार-बार क्यों लटकाया जा रहा है। लोगों को अपनी शिकायत के समाधान के लिए सरकार ने यह प्लेटफार्म उपलब्ध कराया था, लेकिन इस तरह की व्यवस्था से शिकायतकर्ताओं को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें