फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद ने कहा था बेटा हुआ तो नाम फतेह सिंह रखना, पत्नी ने वादा निभाया, भर आई आंखें

विज्ञापन
विज्ञापन
देश की सुरक्षा में शहीद हुए विक्रमजीत के घर गूंजी किलकारी, पत्नी हरप्रीत कौर ने दिया बेटे को जन्म
विज्ञापन

शहीद ने कहा था बेटा हुआ तो नाम फतेह सिंह रखना, पत्नी ने वादा निभाया, भर आई आंखें
फोटो नंबर----48, 49
सिजेरियन आपरेशन के बाद अस्पताल में हैं दाखिल, शहीद को याद कर आंखें भर आईं हरप्रीत और परिजनों की
अमर उजाला ब्यूरो
साहा। आतंकियों से लड़ते हुए देश के लिए शहीद हुए सैनिक विक्रमजीत सिंह के घर में किलकारी गूंजी है। उनकी पत्नी हरप्रीत कौर ने बेटे को जन्म दिया है, जिसका नाम फतेह सिंह रखा है। शहीद ने अपनी पत्नी से वादा लिया था कि बेटा हुआ तो उसका नाम फतेह सिंह रखना। पत्नी ने भी वादा निभाया और बेटे का नाम फतेह सिंह रखा है। उधर, बेटे के जन्म पर बेशक परिवार खुश तो है, लेकिन शहीद की याद में जहां पत्नी की आंखें भर आई हैं, वहीं परिवार भी उसे दिलासा दे रहा है।
उल्लेखनीय है कि अगस्त में श्रीनगर के गुरेज सेक्टर में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में गांव तेपला निवासी विक्रमजीत सिंह शहीद हो गए थे। पैतृक गांव तेपला में उनका अंतिम संस्कार किया गया था। उस समय उनकी पत्नी हरप्रीत कौर गर्भवती थीं।
विज्ञापन

शहीद के घर उनकी पत्नी हरप्रीत ने नौ अक्तूबर को बेटे को जन्म दिया। बच्चे की झलक पाकर परिजन अपने बेटे को याद कर रहे हैं। डॉक्टरों का कहना है कि मां और बेटा दोनों स्वस्थ हैं। उनकी पत्नी ने बताया कि विक्रमजीत सिंह ने उनसे वादा लिया था यदि बेटे का जन्म होता है तो उसका नाम फतेह सिंह रखना। वह दुश्मनों पर विजय हासिल करेगा और देश की सेवा करेगा। इसी वादे को उनकी पत्नी ने निभाया। जन्म के बाद जब नामकरण की बात आई तो परिजनों ने बच्चे का नाम फतेह सिंह रखा।
विज्ञापन

उधर, शहीद की पत्नी हरप्रीत की तबीयत थोड़ी ठीक नहीं है, जबकि डॉक्टरों का कहना है कि घबराने वाली कोई बात नहीं है। शहीद के चाचा मलविंदर सिंह ने बताया कि हरप्रीत की तबीयत पर नजर रखे हैं। जल्द ही उनको अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें