बेकाबू टिप्पर मकान में घुसा, दीवार गिरने से मकान मालिक जख्मी
अमर उजाला ब्यूरो
नारायणगढ़। मंगलवार देर रात को एक टिप्पर गांव लखनौरा के एक मकान में घुस जाने से दीवार और लैंटर मकान में सो रहे मालिक के ऊपर गिरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे नारायणगढ़ के सामान्य अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद अंबाला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
जानकारी अनुसार गांव लखनौरा वासी बलजीत सिंह अपने मकान में सो रहा था कि अचानक एक टिप्पर दीवार तोड़ते हुए उसके मकान में घुस गया जिससे उसके मकान का लेंटर उसके ऊपर आ गिरा। हादसे में बलजीत गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे नारायणगढ़ सामान्य अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद अंबाला रेफर कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने टिप्पर कब्जे में लेते हुए कार्रवाई आरंभ कर दी।