फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंडर 19 गल्र्स फुटबाल की मेजबानी करेगा अंबाला, हरियाणा के हिस्से पांच गेम्स

विज्ञापन
विज्ञापन
कुलदीप चहल
विज्ञापन

अंबाला कैंट। स्कूल नेशनल गेम्स के लिए जहां हरियाणा को पांच गेम्स का आयोजन करने का मौका मिला है, वहीं लड़कियों की अंडर-19 फुटबाल प्रतियोगिता की मेजबानी अंबाला करेगा। यह लगातार दूसरा मौका है, जब अंबाला में स्कूल नेशनल गेम्स का आयोजन होगा। स्कूल नेशनल गेम्स इसी साल अक्तूबर में शुरू होंगे।
यह है शेड्यूल हरियाणा का
स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा साल 2018-19 के लिए स्कूल गेम्स का कैलेंडर जारी किया गया है। इसके तहत हरियाणा को पांच गेम्स की मेजबानी करने का मौका मिलेगा, जबकि अंबाला में एक गेम का। इसके तहत अंबाला में दिसंबर अथवा जनवरी में लड़कियों की अंडर-19 फुटबाल प्रतियोगिता होगी। इसके अलावा नवंबर में अंडर-14 लड़के व लड़कियों की एथलेटिक प्रतियोगिता पंचकूला, अंडर-14 लड़के-लड़कियों की हॉकी प्रतियोगिता नवंबर में हिसार, अंडर-17 गर्ल्स व अंडर-19 गर्ल्स फ्री स्टाइल रेसलिंग झज्जर, लड़कों की अंडर-14 व लड़कियों की हैंडबाल प्रतियोगिता नवंबर में हिसार में खेली जाएगी।
विज्ञापन

------------
स्टेट स्कूल गेम्स के कैलेंडर का इंतजार
हालांकि स्कूल नेशनल गेम्स का कैलेंडर जारी कर दिया गया है, जबकि स्टेट गेम्स का शेड्यूल अभी नहीं मिला है। दूसरी ओर ब्लाक और जिला स्तरीय स्कूल गेम्स का शेड्यूल भी जारी किया गया है। इसके तहत एक अगस्त से यह प्रतियोगिताएं शुरू होंगी। इसके तहत जोनल (खंड) स्तर पर खेल प्रतियोगिताओं की शुरुआत एक अगस्त से होगी। इसके तहत अंडर-11 व 14 लड़के व लड़कियों की प्रतियोगिताएं होंगी। लड़कों की प्रतियोगिताएं एक व दो अगस्त को तथा लड़कियों की तीन व चार अगस्त को होंगी। अंडर-17 व 19 लड़के व लड़कियों की प्रतियोगिता 20 अगस्त से होगी। लड़कों के लिए 20 से 21 अगस्त व लड़कियों के लिए 23 से 24 अगस्त तक प्रतियोगिताएं होंगी। इसी प्रकार अंडर-11 व 14 की जिला स्तरीय प्रतियोगिता 9 अगस्त से शुरू होंगी। लड़कों की जिला स्तरीय प्रतियोगिता 9 व 10 अगस्त को होगी, जबकि लड़कियों की 11 व 12 अगस्त को। लड़कों में अंडर-17 व 19 की प्रतियोगिताएं 27 व 28 अगस्त को होंगी, जबकि लड़कियों की प्रतियोगिताएं 29 व 30 अगस्त को होंगी।
--------
फुटबाल के लिए तैयार नहीं है स्टेडियम
अंबाला कैंट का वार हीरोज स्टेडियम में फुटबाल का मैदान पॉलीग्रास का बनाया जा रहा है। इसके तहत निर्माण कार्य जारी है, जबकि माना जा रहा है कि इस साल के अंत तक यह शायद पूरी तरह से तैयार न हो पाए। हालांकि खेल मंत्री अनिल विज इसके निर्माण में तेजी लाने के निर्देश दे चुके हैं।
विज्ञापन

----------
स्कूल नेशनल अंडर-19 गर्ल्स फुटबाल की मेजबानी अंबाला करेगा। इसके लिए व्यवस्थाएं की जाएंगी। दूसरी ओर ब्लाक और जिला स्तरीय खेलों का शेड्यूल जारी हो चुका है जबकि ब्लाक स्तर पर प्रतियोगिताएं एक अगस्त से शुरू होंगी।
-राजेंद्र सिंह, एईओ स्पोर्ट्स, शिक्षा विभाग, अंबाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें