फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यार्थियों के प्यास बुझाने का सहारा, पास का गुरूद्वारा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

अंबाला कैंट। राजकीय कॉलेज में शिक्षा ग्रहण करने के लिए आ रहे लगभग 3500 विद्यार्थी अपनी प्यास पास में बने गुरुद्वारे में लगे वाटर कूलर से बुझा रहे हैं। कालेज में चार वाटर कूलर हैं लेकिन पानी एक में भी नहीं है। ऐसे में विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई छोड़कर कॉलेज से बाहर पानी पीने के लिए जाना पड़ रहा है।
विद्यार्थी साहिल, जग्गी, अमन, फरमान, विक्की जैलदार व अन्य ने बताया कि ये स्थिति एक वर्ष की नहीं बल्कि पिछले कई वर्षों की है, जिसको लेकर वह मौखिक व लिखित दोनों तरह से कॉलेज प्रिंसिपल को बता चुके हैं। गत वर्ष इसी विषय को लेकर स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज को भी अवगत करवा चुके हैं लेकिन इसके बाद भी किसी तरह की कोई सुनवाई नहीं होती है। विद्यार्थियों का कहना कि है जब ज्यादा शिकायतों के बाद कुछ समय के लिए स्थिति में सुधार आता है, लेकिन कुछ दिनों के बाद स्थिति जस की तस हो जाती है और विद्यार्थियों को फिर से पास के गुरुद्वारे के कूलर का सहारा लेना पड़ता है।
विज्ञापन

-----------
कई बार गुरुद्वारे में पानी न होने पर खरीदनी पड़ती हैं बोतलें
विद्यार्थियों ने बताया कि कई बार तो आलम इस कदर तक बदतर हो जाते हैं कि गुरुद्वारे में पानी न होने पर उन्हें पानी पीने के लिए भी बोतल खरीदनी पड़ती है या वह पूरा दिन प्यासे ही कॉलेज में गुजार देते हैं। अगर गलती से कभी कॉलेज के कूलरों में पानी आ जाता है तो वह भी साफ नहीं होता जिसके लिए न तो कॉलेज में आरओ की व्यवस्था है और न ही महीनों तक सफाई की जाती है। वहीं कूलर तो ऐसे हैं जिनके ढक्कन भी गायब हैं और उसी में कीट मकोड़े व अन्य पानी में गिर जाते हैं जिससे पानी दूषित हो जाता है।
विज्ञापन

---------
कूलरों की साफ-सफाई का कार्य चल रहा है। तबीयत खराब होने के कारण मैं आज की स्थिति नहीं देख पाई हूं। बुधवार को कॉलेज खुलते ही सभी कूलरों में पानी की व्यवस्था करवाई जाएगी।
-प्रो. पूनम वत्स, प्राचार्य, राजकीय कॉलेज, अंबाला छावनी।
----------
कॉलेज में जो भी समस्याएं आ रही हैं, उन पर जल्द कार्रवाई करते हुए स्थिति को सुधारा जाएगा।
-शरणदीप कौर बराड़, डीसी, अंबाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें