फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे कोरिडोर का निर्माण, दरगाह को किया जाएगा शिफ्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। इंको चौक के पास से गुजर रही रेलवे लाइन के विस्तार व कॉरिडोर निर्माण को लेकर बीच में आ रही दरगाह को शिफ्ट किया जाएगा। शुक्रवार को रेलवे की टीम ने दरगाह के आसपास निर्माण को तोड़ दिया। अधिकारियों का कहना है कि धार्मिक भावनाओं का पूरा ध्यान रखा जाएगा।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि इंको के पास से जा रही रेलवे लाइन का जहां विस्तार हो रहा है, वहीं कॉरिडोर का निर्माण भी किया जाना है। इसी के बीच में पास ही एक दरगाह भी आ रही है। शुक्रवार को इस स्थान पर रेलवे ने काम शुरू कर दिया है। आलम यह रहा कि दरगाह के आसपास बने निर्माण को रेलवे की टीम ने तोडना शुरू कर दिया है। पेड़ों को हटा दिया गया है। दरगाह के आसपास बने चबूतरे और अन्य कंकरीट के निर्माण को तोड़ दिया गया है। निर्माण के रास्ते में आने पर पीर की दरगाह को शिफ्ट किया जा सकता है। इस संबंध में दरगाह के सेवक से विचार कर रहे हैं। दरगाह के सेवक अब्दुल सत्तार का कहना है कि रेलवे के अधिकारियों ने पहले करीब तीन साल पहले नोटिस दिया था। अब करीब तीन दिन पहले नोटिस मिला था, जबकि शुक्रवार को टीम काम करने आ पहुंची। यह पुरानी दरगाह है और तमाम लोग यहां से जुड़े हुए हैं।
इस मामले में रेलवे के प्रोजेक्ट मैनेजर इंजीनियरिंग विनोद गुप्ता का कहना है कि निर्माण कार्य के चलते यह निर्णय लिया गया है किया गया है कि आधुनिक तकनीक से इस दरगाह को शिफ्ट किया जाएगा। इस मामले में हम धार्मिक भावनाओं का पूरा ध्यान रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें