फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

460 लोगों को स्वरोजगार के लिए दिए जाएंगे कर्ज : शरणदीप

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वरोजगार के लिए 460 लोगों को मिलेगा ऋण : डीसी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट।
उपायुक्त शरणदीप कौर बराड़ ने बताया कि अनुसूचित जाति के जरूरतमंद परिवारों को स्वरोजगार के लिए हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम द्वारा अनुदान और बैंक ऋण उपलब्ध करवाए जाते हैं। इस वर्ष जिले में ऐसे 460 योग्य पात्रों को यह ऋण उपलब्ध करवाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। बराड़ ने बताया कि मई माह के अंत तक 12 योग्य लाभपात्रों को 10 लाख 30 हजार रुपये की अनुदान राशि और ऋण उपलब्ध करवाये जा चुके हैं। पशुपालन के माध्यम से स्वरोजगार चलाने के इच्छुक 110 लाभपात्रों को पहला दुधारू पशु तथा दो लाभपात्रों को दूसरा पशु खरीदने के लिए 9 लाख 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाई गई है। इसी प्रकार छोटा व्यवसाय शुरू करने के इच्छुक दो लाभपात्रों को 80 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी गई है।
विज्ञापन

उपायुक्त ने बताया कि अनुसूचित जाति वित्त एंव विकास निगम द्वारा दुधारू पशु खरीदने, मुर्गीपालन, सुकर पालन, भेड पालन, झोटा बुग्गी खरीदने, सूक्ष्म उद्योग स्थापित करने, व्यवसाय आरंभ करने, साइकिल रिक्शा खरीदने, फोटोग्राफी, टैक्सी उपयोग के लिए कार आदि खरीदने, हल्का व्यवसायिक वाहन खरीदने, ट्रैक्टर ट्राली आदि कार्यों के लिए ऋण और अनुदान उपलब्ध कराए जाते हैं। उन्होंने बताया कि इस वर्ष पशुपालन के लिए 226 लाभपात्रों को, मुर्गीपालन के लिए दो लोगों को, भेड़ पालन के लिए 15, सुकर पालन के लिए 20, झोटा बुग्गी के लिए 11, सूक्ष्म उद्योग के इच्छुक 40, व्यवसाय शुरू करने के इच्छुक 130 और अन्य योजनाओं के तहत 14 लाभपात्रों को ऋण और अनुदान उपलब्ध कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें